Breaking News
  • US प्रेसिडेंट ट्रम्प का गोल्ड कार्ड वीजा हुआ फ्लॉप, अब तक सिर्फ 1 व्यक्ति ने ही लिया
  • सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में 41.67 करोड़ आए, श्रद्धालुओं ने 600g सोना, 84 kg से ज्यादा चांदी दान की
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह
  • KGMU ट्रॉमा सेंटर के 9 जूनियर डॉक्टरों का इस्तीफा, गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट
  • यूपी में स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी
  • UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 45.2°C पहुंचा, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

होम > खेल

IPL Match: Ngidi Suffers Head Injury Incident

IPL मुकाबले में बड़ा हादसा, कैच लेते समय सिर के बल गिरे लुंगी एनगिडी

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे IPL मैच के दौरान लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल हो गए। कैच लेते समय सिर के बल गिरने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, हालांक


ipl मुकाबले में बड़ा हादसा कैच लेते समय सिर के बल गिरे लुंगी एनगिडी

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। IPL के इस मुकाबले के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। मैच के बीच दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने की कोशिश में संतुलन खो बैठे और पीछे की ओर गिर गए। इस दौरान उनका सिर सीधे जमीन से टकरा गया।

घटना के बाद मैदान पर करीब 15 मिनट तक खेल रोक दिया गया और मेडिकल टीम तुरंत सक्रिय हो गई। वहीं, स्टेडियम में मौजूद दर्शक हैरान हो गए और हादसे की चर्चा होने लगी।

कैच लेने के दौरान बिगड़ा संतुलन

यह हादसा पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में हुआ। अक्षर पटेल की फुल लेंथ गेंद पर प्रियांश आर्य ने शॉट खेला, जो हवा में मिड-ऑफ की दिशा में गया। लुंगी एनगिडी तेजी से पीछे दौड़े, लेकिन गेंद का जजमेंट सही न होने की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया। वे सीधे सिर के बल गिर पड़े। टक्कर इतनी तेज थी कि खिलाड़ी कुछ देर तक मैदान पर ही लेटे रहे और सिर पकड़ते नजर आए।

तुरंत मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची

घटना के तुरंत बाद स्ट्रेचर मैदान पर लाया गया। डॉक्टरों और फिजियो टीम ने मौके पर पहुंचकर एनगिडी की जांच की। शुरुआती जांच में उन्होंने रिस्पॉन्स दिया, जिससे थोड़ी राहत मिली। हालांकि, बाद में एहतियातन उन्हें स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस तक ले जाया गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया।

IPL मैनेजमेंट ने जानकारी दी कि खिलाड़ी की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें जल्द डिस्चार्ज किए जाने की उम्मीद है।

मैदान पर कुछ देर बना रहा तनावपूर्ण माहौल

इस घटना के दौरान स्टेडियम में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। मेडिकल टीम लगातार उपचार में जुटी रही, वहीं दर्शक भी स्थिति को लेकर चिंतित नजर आए। बताया गया कि इलाज के दौरान स्टेडियम का म्यूजिक सिस्टम चलता रहा। जिससे माहौल और चर्चा में आ गया।

कौन हैं लुंगी एनगिडी

लुंगिसानी ट्रू-मैन एनगिडी, जिन्हें लुंगी एनगिडी के नाम से जाना जाता है, साउथ अफ्रीका के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनका जन्म 29 मार्च 1996 को डरबन में हुआ था। उनकी पहचान तेज रफ्तार गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर के लिए होती है। क्रिकेट जगत में उन्हें उनके शांत स्वभाव और लंबे कद के कारण “जेंटल जायंट” कहा जाता है।

एनगिडी ने 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने पहली ही पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने वनडे और टी-20 में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई।

क्रिकेट में सिर की चोट को लेकर सख्त नियम

क्रिकेट में सिर पर लगने वाली चोट को बेहद गंभीर माना जाता है। ICC के कंशन प्रोटोकॉल के तहत किसी भी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगने की स्थिति में तुरंत मेडिकल जांच के बाद मैदान से बाहर किया जाता है। इस तरह की घटनाओं में खिलाड़ी की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है और आगे की फिटनेस जांच के बाद ही वापसी की अनुमति मिलती है।

Related to this topic: