Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > खेल

IPL 2026: RR vs CSK Match Preview Today

IPL 2026: राजस्थान-चेन्नई की भिड़ंत आज, सैमसन-जडेजा पर टिकी रहेंगी नजरें

आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत। संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा पर रहेंगी नजरें, जानें मैच प्रीव्यू और संभावित प्लेइंग 11।


ipl 2026 राजस्थान-चेन्नई की भिड़ंत आज सैमसन-जडेजा पर टिकी रहेंगी नजरें

आईपीएल का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू हो चुका है, जो दिन-प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

इस मुकाबले में संजू सैमसन पर सभी की नजरें होंगी, जो उस टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे, जिसकी वे पहले कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स 2022 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन अब वे सीएसके की जर्सी में नजर आएंगे। संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मैचों में अर्धशतक लगाए थे।

दूसरी ओर, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

डेवाल्ड ब्रेविस कुछ मैचों से रह सकते हैं बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। मुकाबले से 24 घंटे पहले टीम के लिए एक और चिंता की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं और शुरुआती दो-तीन मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम मैथ्यू शॉर्ट को विदेशी विकल्प और सरफराज खान को भारतीय बल्लेबाजी विकल्प के तौर पर आजमा सकती है।

जायसवाल और वैभव पर भी नजर

राजस्थान के लिए सैमसन का टीम से जाना एक अहम अध्याय के अंत और रियान पराग के नेतृत्व में नए दौर की शुरुआत का संकेत है। रियान पराग अपने घरेलू मैदान पर टीम की कप्तानी करेंगे। जडेजा के जुड़ने से टीम को मजबूती और अनुभव मिलेगा।

रॉयल्स की बल्लेबाजी मुख्य रूप से यशस्वी जायसवाल के इर्द-गिर्द रहेगी, जो अब शीर्ष क्रम में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और शानदार फॉर्म में चल रहे शिमरॉन हेटमायर का साथ मिलेगा। ये दोनों विस्फोटक शुरुआत देने में सक्षम हैं।

हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन की मुश्किलों के बाद टीम में बदलाव किए गए हैं, लेकिन तेज गेंदबाजी विभाग में निरंतरता की कमी अब भी सवालों के घेरे में है, खासकर जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी जडेजा और रवि बिश्नोई पर होगी।

धोनी नहीं खेलेंगे

पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण महेंद्र सिंह धोनी कम से कम दो हफ्तों तक टीम से बाहर रहेंगे। इससे सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है। चेन्नई सुपर किंग्स में उभरते खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा, जिनमें 20 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर और घरेलू क्रिकेट में पावर हिटिंग के लिए प्रसिद्ध अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा शामिल हैं।

संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने।

 

Related to this topic: