Breaking News
  • पीएम मोदी इजराइल दौरे से लौटे: दोनों देशों के बीच 27 MoU और एग्रीमेंट हुए
  • AIADMK से निष्कासित तमिलनाडु के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल
  • MP विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन: कांग्रेस विधायक ने किया शीर्षासन
  • क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन: नोएडा से अलीगढ़ पहुंचा शव
  • बांके बिहारी को लगा रंग: वृंदावन में विदेशियों ने भी खेली होली
  • दिल्ली शराब नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया CBI केस में बरी

होम > खेल

IPL 2026 Start Date Update

अब इस तारीख को शुरू होगा IPL 2026, BCCI ने अचानक बदला प्लान, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च के बजाय 28 मार्च से हो सकती है। फाइनल 31 मई को प्रस्तावित है। चुनावी तारीखों के कारण शेड्यूल में देरी, BCCI की आधिकारिक घोषणा का इंतजार।


अब इस तारीख को शुरू होगा ipl 2026 bcci ने अचानक बदला प्लान रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की धूम के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फैंस भले ही अभी वर्ल्ड कप में व्यस्त हों, लेकिन IPL 2026 की तारीखों को लेकर अंदरखाने तैयारियां तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत की तारीख बदल दी गई है।

26 मार्च नहीं, अब 28 मार्च से शुरुआत?

क्रिकेट की एक बड़ी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार IPL 2026 की शुरुआत अब 28 मार्च से हो सकती है। पहले बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को 15 दिसंबर को जानकारी दी थी कि सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। हालांकि अब योजना में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने दो दिन आगे खिसकाने का फैसला कुछ प्रशासनिक और चुनावी कारणों से लिया है। फिलहाल बोर्ड की ओर से आधिकारिक ऐलान बाकी है।

31 मई को फाइनल, चुनाव बना वजह

रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 मार्च से शुरू होने वाला टूर्नामेंट 31 मई को फाइनल के साथ खत्म होगा। शेड्यूल में देरी की बड़ी वजह असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। अभी इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का होम ग्राउंड कोलकाता में है, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेन्नई में खेलती है, जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होम ग्राउंड गुवाहाटी है। ऐसे में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

क्या फिर दो हिस्सों में आएगा शेड्यूल?

2008 से अब तक जब भी देश में आम या विधानसभा चुनाव हुए हैं, आईपीएल का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। पहले चरण में शुरुआती मैच और बाद में बाकी मुकाबलों की तारीखें सामने आती रही हैं। इस बार भी वैसा ही कुछ देखने को मिल सकता है, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

ओपनिंग मैच खेल सकती है RCB

रिपोर्ट्स के मुताबिक डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेल सकती है। हालांकि एक दिलचस्प मोड़ यह भी है कि पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ के बाद टीम अपने घरेलू मैचों को लेकर विचार कर रही है।

RCB ने वैकल्पिक वेन्यू के तौर पर नवी मुंबई, रायपुर और पुणे को शॉर्टलिस्ट किया है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के साथ बातचीत जारी है कि सातों घरेलू मैच बेंगलुरु में ही हों या कुछ मैच शिफ्ट किए जाएं।

अब सबकी नजरें आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की अगली बैठक पर टिकी हैं। वहीं से शेड्यूल, ओपनिंग मैच और वेन्यू को लेकर पूरी तस्वीर साफ होगी। फिलहाल इतना तय है कि IPL 2026 भी मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होकर मई के अंत तक क्रिकेट का रोमांच बनाए रखेगा… बाकी आधिकारिक मुहर का इंतजार है।

Related to this topic: