Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

भारत-पाक तनाव खत्म, सीजफायर के बाद जल्द ही शुरू होगा IPL; BCCI जारी करेगा नया शेड्यूल

भारत-पाक तनाव खत्म, सीजफायर के बाद जल्द ही शुरू होगा IPL; BCCI जारी करेगा नया शेड्यूल

भारत-पाक के बीच सीजफायर पर सहमति, BCCI जल्द ही IPL 2025 के नए शेड्यूल को करेगा जारी

भारत-पाक तनाव खत्म सीजफायर के बाद जल्द ही शुरू होगा ipl bcci जारी करेगा नया शेड्यूल

भारत-पाक के बीच तनाव अब खत्म हो गया है। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन चुकी है, जिससे हालात तेजी से सामान्य होंगे। अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद इस बात की पुष्ट‍ि हुई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि BCCI जल्द ही IPL के फिर से शुरू होने की घोषणा कर सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में सीमा पर बढ़ते तानाव को देखते हुए BCCI ने एक हफ्ते के लिए टूर्नामेंट सस्पेंड कर दिया था। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि टूर्नामेंट फिर से कब शुरू होगा। फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य होने के कारण ये माना जा रहा है कि BCCI जल्द से जल्द टूर्नामेंट का नया शेड्यूल जारी करेगा।

58वां मैच अधूरा, प्लेऑफ से पहले बचे 12 मैच


IPL 2025 में अब तक कुल 57 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। 58वां मैच 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा था, लेकिन इसे 10.1 ओवर के बाद रोक दिया गया था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह मैच दोबारा खेला जाएगा या नहीं। अब लीग स्टेज में सिर्फ 12 मुकाबले बाकी, जिसके बाद कुल 4 प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे।

इंग्लैंड ने IPL मैचों की मेज़बानी का दिया ऑफर

भारत पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात के चलते इंग्लैंड अपने देश में IPL-2025 के बाकी मैच होस्ट करने के लिए तैयार है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा है कि अगर BCCI हमसे बात करता है, तो वे IPL की मेज़बानी के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, ECB के चीफ एग्जीक्यूटिव रिचर्ड गोल्ड ने बताया कि वे IPL की मेज़बानी कर BCCI की मदद करने को तैयार हैं।

Related to this topic: