Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

आईपीएल में धमाल मचाने को तैयार है झारखंड का 'क्रिस गेल'! मुंबई इंडियंस से खेलेंगे, धोनी भी हैं

आईपीएल में धमाल मचाने को तैयार है झारखंड का 'क्रिस गेल'! मुंबई इंडियंस से खेलेंगे, धोनी भी हैं फैन...

आईपीएल में धमाल मचाने को तैयार है झारखंड का क्रिस गेल मुंबई इंडियंस से खेलेंगे धोनी भी हैं फैन

Who is Robin Minz: इस बार आईपीएल 2025 में एक नया सितारा चमकने को तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं झारखंड के 'क्रिस गेल' यानी रॉबिन मिंज की। यह धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज आखिरकार मुंबई इंडियंस की जर्सी में मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। पिछले सीजन में गुजरात टाइटन्स ने उन पर 3.60 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाई थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारण वे डेब्यू नहीं कर पाए थे। इस बार रॉबिन मिंज अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग से सबको हैरान करने का माद्दा रखते हैं। खुद महेंद्र सिंह धोनी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। अब देखना यह है कि यह युवा सितारा आईपीएल में क्या कमाल दिखाता है....

मुंबई इंडियंस से डेब्यू करेंगे रॉबिन मिंज

इस बार रॉबिन मिंज को मुंबई इंडियंस की जर्सी में खेलते देखना झारखंडवासियों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन पर 65 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। भले ही पिछली बार की तुलना में उन्हें कुछ कम रकम मिली हो, लेकिन इस मौके की कीमत पैसों से कहीं ज्यादा है। यह उनके करियर का गोल्डन मोमेंट साबित हो सकता है।

IPL डेब्यू में बाधा बना था एक्सीडेंट

रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने बताया कि पिछले सीजन में उनका बेटा डेब्यू करने वाला था, लेकिन आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले एक बाइक एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। इसी कारण वह मैदान में उतर नहीं सके। लेकिन इस बार परिवार को पूरा भरोसा है कि रॉबिन मिंज जबरदस्त वापसी करेगा और अपने खेल से सभी को चौंकाएगा। उनके पिता ने भावुक होकर कहा, "देर से ही सही, लेकिन हमारा सपना अब पूरा होता दिख रहा है।"

IPL में इतिहास रचने को तैयार रॉबिन मिंज

पिछले साल एक मोटरसाइकिल दुर्घटना की वजह से रॉबिन मिंज आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाए थे, लेकिन इस साल उन्होंने दमदार वापसी की है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 65 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। भले ही मिंज को टी20 का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उनकी ताकतवर हिटिंग क्षमता सबका ध्यान खींच रही है। मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट्स ने उन्हें डीवाई पाटिल टूर्नामेंट के दौरान देखा और उनकी प्रतिभा पहचानी।

उन्हें झारखंड का 'क्रिस गेल' और 'अगला धोनी' भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर उनके लंबे छक्कों वाले वीडियो खूब वायरल हुए हैं। खास बात यह है कि वह हेलीकॉप्टर शॉट भी शानदार तरीके से खेलते हैं। मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी उनकी तारीफ करते हुए वीडियो शेयर किया है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या यह हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज मुंबई इंडियंस का अगला बड़ा सितारा बनेगा।

आखिर कौन हैं रॉबिन मिंज (Robin Minz)

रॉबिन मिंज झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले हैं। वह तब चर्चा में आए जब मुंबई इंडियंस ने उन पर ध्यान दिया और उन्हें यूनाइटेड किंगडम में ट्रेनिंग का मौका दिया। इस समय वह झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम इलाके में रहते हैं। रॉबिन ने अभी तक रणजी ट्रॉफी नहीं खेली है, लेकिन वह झारखंड की अंडर-19 और अंडर-25 टीमों में खेल चुके हैं। उनके पिता सेना से रिटायर हो चुके हैं और अब रांची एयरपोर्ट पर गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। रॉबिन अपनी दो बहनों के साथ रहते हैं। इस बार वह आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं।

Related to this topic: