भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मां कामाख्या से मांगा जीत का आशीर्वाद, 8 महीने में दूसरी बा

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मां कामाख्या से मांगा जीत का आशीर्वाद, 8 महीने में दूसरी बार पहुंचे मंदिर

By : Rashmi Dubey
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मां कामाख्या से मांगा जीत का आशीर्वाद, 8 महीने में दूसरी बार पहुंचे मंदिर

Gautam Gambhir Visits Kamakhya Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर मां कामाख्या की शरण में पहुंचे। इंग्लैंड के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सितंबर 2024 के बाद यह दूसरा मौका है जब गंभीर ने इस मंदिर के दर्शन किए हैं। इससे पहले वह आईपीएल 2024 में केकेआर के मेंटर रहते हुए भी यहां मत्था टेक चुके हैं।

आस्था और रहस्य से जुड़ा है कामाख्या मंदिर

गौतम गंभीर ने जिस कामाख्या देवी मंदिर का दौरा किया था, उसे भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है। यह आस्था और तंत्र साधना का अद्भुत संगम है। गुवाहाटी के नीलांचल पर्वत पर स्थित यह मंदिर असम की राजधानी दिसपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां देवी की मूर्ति या चित्र नहीं बल्कि एक प्राकृतिक शिला और जलकुंड के रूप में देवी की योनि की पूजा की जाती है। कामाख्या मंदिर तंत्र विद्या के साधकों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।

गंभीर ने मां कामाख्या के चरणों में फिर टेका माथा


गौतम गंभीर पिछले 8 महीनों में दूसरी बार कामाख्या देवी के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उन्हें हाथ जोड़कर श्रद्धा भाव से प्रार्थना करते हुए देखा गया। उनके माथे पर तिलक और गले में माता की लाल चुनरी थी। गंभीर का यह आध्यात्मिक रूप सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है।

कामाख्या मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी भक्त यहां तीन बार दर्शन करता है, उसे सांसारिक बंधनों से मुक्ति मिल जाती है। इस मंदिर में एक विशेष कुंड है जिसे देवी सती की योनि का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इस कुंड को हमेशा ढक कर रखा जाता है और भक्त यहां फूल चढ़ाते हैं और पूजा करते हैं। गौतम गंभीर भी अब तक तीन बार इस पवित्र स्थान पर आकर इस खास धार्मिक परंपरा को पूरा कर चुके हैं।

WTC 2025-27 चक्र की पहली परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की पहली सीरीज होगी। इस दौरे पर टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। यह सीरीज टीम इंडिया के नए युग की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल इस प्रकार रहेगा

पहला टेस्ट – 20 से 24 जून तक हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट – 2 से 6 जुलाई तक एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट – 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट – 23 से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट – 31 जुलाई से 4 अगस्त तक द ओवल, लंदन

संबंधित सामग्री

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

पांच वनडे और दो टेस्ट के लिए चयन हो गया है। जानिए किसे कप्तानी मिली, कौन बाहर रहा, बुमराह वनडे से क्यों दूर हैं और फिटनेस जांच किन खिलाड़ियों की होगी।<br/>

Oct 16, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के पहले दिन यशस्वी और राहुल फ्लॉप, 13 गेंद बाद जीरो पर आउट, अरुणाचल मैच रद्द

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दिन यशस्वी जायसवाल 13 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए और केएल राहुल सिर्फ 4 रन बना सके। अरुणाचल प्रदेश का मैच कानूनी विवाद के चलते रद्द हुआ।

Oct 11, 2026