Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

सचिन ने लिखा 'जय हिंद', रोहित ने तिरंगे के साथ शेयर की फोटो

सचिन ने लिखा 'जय हिंद', रोहित ने तिरंगे के साथ शेयर की फोटो

सचिन ने लिखा जय हिंद रोहित ने तिरंगे के साथ शेयर की फोटो

Indian Players Wishes 79th Independence Day: आज, 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी। इस ख़ास मौके पर देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर घर में तिरंगा लहराता नज़र आ रहा है। देश के क्रिकेटर भी सोशल मीडिया पर देशभक्ति की भावनाएँ साझा करके इस जश्न में शामिल हो रहे हैं।

टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने दिखाई देशभक्ति की भावना

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और इरफान पठान सहित कई क्रिकेटरों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीम इंडिया की जर्सी पहनकर एक फोटो साझा की। लिखा, "मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी जिंदगी है, जय हिंद।" इस अवसर पर अन्य खिलाड़ियों ने भी तिरंगे के साथ फोटो और देशभक्ति संदेश साझा कर जश्न में भाग लिया।


इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमें कड़ी मेहनत से आजादी मिली है। हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवित रखें... भावना से, कर्म से और एकता से, जय हिंद...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "इस स्वतंत्रता दिवस पर उन अनगिनत बलिदानों को याद करें जिनके कारण हमें आजादी का नायाब तोहफा मिला। हम हर दिन एक उज्जवल और मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रयास करें जिस पर हमारी आने वाली पीढ़ियां गर्व करें। आपको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिंद..." उनके इस संदेश ने लोगों में देशभक्ति और कृतज्ञता की भावना जगाई।

Related to this topic: