Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

ICC में पहली रैकिंग, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड, फिर भी हिस्ट्री रचने से चूके किंग कोहली

ICC में पहली रैकिंग, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड, फिर भी हिस्ट्री रचने से चूके किंग कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे में उतरते ही आईसीसी रैकिंग में टॉप और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

icc में पहली रैकिंग सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड फिर भी हिस्ट्री रचने से चूके किंग कोहली

नई दिल्लीः राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेला गया। इसमें भारत को 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि इस मैच में विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक अचीवमेंट अपने नाम किया। इनमें से एक उपलब्धि तो मैच से पहले ही मिल गई। वहीं, दूसरी मैच के दौरान मिली। हालांकि वह इतिहास रचने से चूक गए।

दरअसल, मैच की शुरूआत होते ही अपनी पारी खेलने के दौरान विराट कोहली ने पहली गेंद पर चौका लगाते ही सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस चौके के साथ ही विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले इंडियन क्रिकेटर बन गए हैं। इसके पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।

सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे में 1750 रन बनाए थे। हालांकि विराट कोहली ने 4 लगाते ही इस आंकड़े को पार कर दिया। विराट कोहली के अब किवी टीम के खिलाफ 1773 रन बना लिए हैं। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। वह 23 रन की पारी खेल पाए। वह पिछले मैच में शतक से चूक गए थे। इस बार उनको पिच से धोखा मिला और बल्ले के निचले हिस्से में लगकर विकेट में जा समाई। उनकी इस पारी के खत्म होने के साथ ही एक इतिहास बनाने का मौका चूक गया।

ये इतिहास रचने से चूके कोहली

विराट कोहली ने लगातार पांच वनडे पारियों में 50+ से अधिक स्कोर बना चुके थे। हालांकि उनका यह सिलसिला दूसरे वनडे में टूट गया। अगर विराट कोहली इस मैच में 50 रन का आंकड़ा पार कर लेते वह 6 वनडे पारियों में लगातार 50+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बन जाते। हालांकि विराट कोहली यह करने में चूक गए।

Related to this topic: