Breaking News
  • MP में ₹100 पार डीजल, पेट्रोल ₹116 से ज्यादा हुआ: भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल 114.65 रुपए का मिल रहा
  • महाराष्ट्र के रायगढ़ में SUV खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
  • वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई : अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं
  • यूपी MLC चुनाव के लिए भाजपा के 5 प्रत्याशी घोषित: अवनीश सिंह समेत सभी उम्मीदवार रिपीट
  • प्रेमानंद की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा: मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए
  • देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी: MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार

होम > खेल

26 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ODI में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले ओपनर

26 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ODI में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले ओपनर

रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सिक्सर किंग बने।


26 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास odi में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले ओपनर

नई दिल्लीः भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मैच में बैटिंग करने उतरे भारतीय ओपनर और हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध रोहित शर्मा ने फिर कमाल कर दिखाया। न्यूजीलैंड के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी टीम के ओपनर रोहित ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दो छक्के जमाए। इस पारी में दूसरा छक्का लगाते ही रोहित ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। हालांकि वह मैच में केवल 26 रन की ही पारी खेल पाए।

भले ही रोहित शर्मा ने 26 रन की पारी खेली हो लेकिन इसमें दो छक्के लगाते ही रिकॉर्ड बना दिया है। वह अब वनडे क्रिकेट में एक ओपनर खिलाड़ी के रूप में सबसे अधिक धक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने गेल के वनडे 328 छक्कों का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम अब बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के हो गए हैं।

गेल से आधी पारियों में बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, न्यूजीलैंड के साथ भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है। इसमें पहले मैच में रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 29 गेंदों में 26 रन बनाए इसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित की यह उपलब्धि इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि उन्होंने यह कमाल अपनी मात्रा 191 पारियों में कर दिखाया, जो कि क्रिस गेल की पारियों का आधा है। बता दें कि क्रिस गेल ने 274 पारियों में खेलते हुए 328 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही रोहित शर्मा ने बता दिया की वह असली 'सिक्सर किंग' हैं।

वो टॉप 5 खिलाड़ी जो ओपनिंग करते हुए लगाए छक्के


ओपनर खिलाड़ी

पारियां


ओपनिंग करते हुए सिक्स

रोहित शर्मा (भारत)

191

329

क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज)

274

328

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

382

263

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

174

174

सचिन तेंदुलकर (भारत)

340

167


न्यूजीलैंड ने दिया 301 का लक्ष्य

गुजरात के वडोदरा में खेले जा रहे पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते भारत को जीत के लिए 301 रन का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर खड़ा करने में डेरिल मिशेल, डेवोन कान्वे और हेनरी निकोलस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत ने रन चेज करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 150 से अधिक रन बना लिए हैं।

Related to this topic: