Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

दूसरे वनडे मैच के लिए भारत- साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू, टॉस हारने के बाद 162 के पार पहुंच

दूसरे वनडे मैच के लिए भारत- साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू, टॉस हारने के बाद 162 के पार पहुंची इंडिया, ओपनर आउट

IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में भी साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता। उन्होने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दूसरे वनडे मैच के लिए भारत- साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू टॉस हारने के बाद 162 के पार पहुंची इंडिया ओपनर आउट

नई दिल्लीः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच बुधवार के दिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहा है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंडिया टीम ने पहले वनडे के रोचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है। वहीं, इस मैंच में टेस्ट सिरीज जिताने वाले कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है।

टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला

दूसरे वनडे में भी साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया था। उन्होंने भारतीय टीम को बैटिंग करने आने का न्योता दिया था। जहां खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 25 ओवर के समाप्त होने तक 162 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। दोनों ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गवां चुके हैं।

दोनों ओपनर हुए आउट

भारत का पहला विकेट 41 रन के स्कोर पर गिरा था। जहां रोहित शर्मा ने बॉलर की गेंद पर विकेट कीपर के हाथों में कैच थमा बैठे। वहीं, दूसरा विकेट 61 रन के स्कोर पर यशस्वी जैसवाल के रूप में गिरा। उन्होंने 35 रन का योगदान दिया। फिलहाल विराट कोहली 56 रन बनाकर और रितुराज गायकवाड़ 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।


दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका टीम में बदलाव के साथ उतरी है। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। कप्तान टेम्बा बावुमा के अलावा स्पिनर केशव महाराज और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी दूसरे मैच में जुड़े है। भारत ने अपनी टीम के स्क्वाड में कोई फेरबदल नहीं किया।

Related to this topic: