Breaking News
  • देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाई जा रही है
  • इजराइली हमलों में अबतक लेबनान के 50 लोगों की मौत, 335 घायल
  • दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत
  • मिडिल ईस्ट पर US-इजरायल का हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ-कनाडा पीएम
  • होर्मुज बंद, फिर भी भारत को नहीं होगी तेल की कमीः सूत्रों का दावा 60% सप्लाई दूसरे रास्तों से हो रही
  • ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया: गुजरने वाले जहाजों पर हमला करने की चेतावनी

होम > खेल

IND vs ENG Semifinal: Wankhede में कौन मारेगा बाज़

भारत–इंग्लैंड सेमीफाइनल: इतिहास बदलेगा या दोहराएगा खुद को?

टी20 विश्वकप 2026 सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर. वानखेड़े में इतिहास, आंकड़े और मौजूदा फॉर्म की जंग.


भारत–इंग्लैंड सेमीफाइनल इतिहास बदलेगा या दोहराएगा खुद को

टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच है, और यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि आंकड़ों, इतिहास और मौजूदा फॉर्म की सीधी टक्कर मानी जा रही है।भारत का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में रिकॉर्ड बेहतर रहा है, लेकिन सेमीफाइनल जैसे दबाव वाले मैचों में तस्वीर अक्सर बदल जाती है। बड़ा सवाल यही है क्या इतिहास भारत के साथ खड़ा रहेगा या इंग्लैंड एक बार फिर कहानी पलट देगा।

लगातार तीसरा सेमीफाइनल, बराबरी की जंग

भारत और इंग्लैंड के बीच यह लगातार तीसरा टी20 विश्वकप सेमीफाइनल है।2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया और बाद में खिताब भी जीता,2024 में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से मात दी और ट्रॉफी अपने नाम की यानी पिछले दो टूर्नामेंट में सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही चैंपियन बनी। ऐसे में 2026 का यह मुकाबला भी फाइनल का रास्ता तय करता दिख रहा है।

गेंदबाजी में जॉर्डन का दबदबा

भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन के नाम है। जॉर्डन ने भारत के खिलाफ 16 मैचों में 24 विकेट लिए हैं और एक बार चार विकेट भी झटके हैं। डेथ ओवर्स में उनकी भूमिका सेमीफाइनल में बेहद अहम मानी जा रही है।

बल्लेबाजी में बड़े नाम, बड़ी उम्मीदें

भारत-इंग्लैंड टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।  कोहली ने 21 मैचों में 648 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 135 रहा और पांच अर्धशतक जड़े। हालांकि अब वह टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं।उनके ठीक पीछे इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर हैं। बटलर ने भारत के खिलाफ 27 टी20 में 644 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 143 का है। बड़े मैचों में उनका अनुभव इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत है।इस सूची में भारत के रोहित शर्मा (467 रन) और हार्दिक पांड्या (414 रन) भी शामिल हैं। वहीं इंग्लैंड के जेसन रॉय ने 356 रन बनाए हैं।छठे स्थान पर भारत के सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 13 टी20 मैचों में 349 रन बनाए हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव पर मिडिल ऑर्डर की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद

वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजों को मदद मिलती है, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाज भी असर डालते हैं। भारत घरेलू हालात का फायदा उठाना चाहेगा, जबकि इंग्लैंड अपने आक्रामक खेल से दबाव बनाने की कोशिश करेगा.अब देखना यही है कि तीसरे लगातार सेमीफाइनल में किसकी कहानी आगे बढ़ती है भारत की या इंग्लैंड की।

 

Related to this topic: