Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > खेल

India vs Afghanistan ODI Series 2026

BCCI का ऐलान: IPL के बाद इस देश से पहली बार ODI सीरीज खेलेगा भारत, कब होगा मुकाबला

BCCI ने जून 2026 में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और पहली ODI सीरीज का शेड्यूल जारी किया। धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होंगे मुकाबले।


bcci का ऐलान ipl के बाद इस देश से पहली  बार odi सीरीज खेलेगा भारत कब होगा मुकाबला

Cricket News |

नई दिल्लीः ईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हलचल के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक ऐसा शेड्यूल जारी किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। जून महीने में टीम इंडिया अपने घर पर एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस शेड्यूल की खास बात यह है कि यह वनडे सीरीज इस देश के साथ पहली बार खेली जाएगी। हालांकि वह टीम से पहले भी मुकाबले खेल चुका है लेकिन सीरीज पहली बार खेल रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे 2026 का कार्यक्रम सार्वजनिक कर दिया है। आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम सीधे इस सीरीज में उतरेगी।

पहली बार होगी भारत-अफगानिस्तान ODI सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में वनडे मुकाबले हुए हैं। लेकिन द्विपक्षीय वनडे सीरीज कभी नहीं खेली गई। ऐसे में यह सीरीज ऐतिहासिक मानी जा रही है। अफगानिस्तान की भारत दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट से होगी। यह 06 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह दूसरा टेस्ट होगा। इससे पहले 2018 में दोनों के बीच टेस्ट मैच हुआ था, जो अफगानिस्तान का पहला टेस्ट भी था।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

टेस्ट के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसका शेड्यूल इस प्रकार से है-

-पहला ODI – 14 जून 2026, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)

-दूसरा ODI – 17 जून 2026, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

-तीसरा ODI – 20 जून 2026, चेन्नई ( तमिल नाडु)

इन क्रिकेट ग्राउंड की बात करें तो धर्मशाला की तेज पिच, लखनऊ की संतुलित सतह और चेन्नई की स्पिन मददगार विकेट, सीरीज को दिलचस्प बना सकती है।

2027 वर्ल्ड कप की तैयारी की शुरुआत

यह सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं होगी। टीम इंडिया के लिए यह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआती कड़ी मानी जा रही है। इस सीरीज के दौरान युवा खिलाड़ियों को मौका देने के साथ-साथ अनुभवी सितारों की भूमिका भी अहम रहेगी।

रोहित-विराट की वापसी पर नजर

फैंस की नजर इस बात पर भी रहेगी कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे। बता दें कि दोनों दिग्गजों की वापसी की चर्चा तेज है। हालांकि BCCI ने अभी टीम का ऐलान नहीं किया है। संभावना है कि आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद चयन समिति टीम की घोषणा करेगी।

कुल मिलाकर, जून 2026 का यह दौरा भारतीय क्रिकेट कैलेंडर का बड़ा आकर्षण बनने वाला है। पहली बार होने जा रही वनडे सीरीज, नई रणनीतियां और बड़े खिलाड़ियों की संभावित वापसी फैंस के लिए रोमांच की पूरी गारंटी है।

Related to this topic: