Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > खेल

नीरज चोपड़ा क्लासिक बनेगा पहला इंटरनेशनल भाला फेंक इवेंट, जानें कब और कहां देखें लाइव

नीरज चोपड़ा क्लासिक बनेगा पहला इंटरनेशनल भाला फेंक इवेंट, जानें कब और कहां देखें लाइव


नीरज चोपड़ा क्लासिक बनेगा पहला इंटरनेशनल भाला फेंक इवेंट जानें कब और कहां देखें लाइव

Where To Watch Neeraj Chopra Classic 2025: भारत एथलेटिक्स में एक नया इतिहास रचने जा रहा है, क्योंकि नीरज चोपड़ा क्लासिक के रूप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक स्पर्धा 5 जुलाई 2025 को बेंगलुरु के श्री कांतेरावा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा के नाम पर होने वाला यह टूर्नामेंट भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित हो सकता है। पहले यह प्रतियोगिता 24 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए इसकी तिथि बदल दी गई।

घर बैठे उठाएं नीरज चोपड़ा क्लासिक का लुत्फ

अगर आप बेंगलुरु के श्री कांतेरावा स्टेडियम नहीं जा सकते, तो भी नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 का रोमांच घर बैठे अनुभव कर सकते हैं। यह ऐतिहासिक इवेंट 5 जुलाई को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। वहीं टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

दिग्गज खिलाड़ियों की होगी भाला फेंक में टक्कर

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 में खुद ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा मैदान में उतरेंगे। वहीं इस इवेंट को खास बनाने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सितारे भी भारत पहुंचेंगे। दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, रियो ओलंपिक 2016 के स्वर्ण पदक विजेता थॉमस रोहलर और 2015 के विश्व चैंपियन और रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जूलियस येगो जैसे दिग्गज इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही भारत के कई युवा और प्रतिभाशाली भाला फेंक खिलाड़ियों को भी इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

नीरज चोपड़ा का सपना

नीरज चोपड़ा ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा, "कभी एक सपना था कि हमारा तिरंगा ऊंचा लहराए, पूरे दुनिया के सामने। आज भी वही सपना है, बस मंच बदल गया है।" उन्होंने बताया कि अब ये सपना भारत की मिट्टी पर, देश के सामने, दुनिया के टॉप भाला फेंक एथलीट्स के बीच पूरा होगा। नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 उनके इसी विजन का हिस्सा है, जहां भारत पहली बार एक इंटरनेशनल भाला फेंक इवेंट की मेजबानी करेगा।

Related to this topic: