Breaking News
  • सूर्यकुमार की छुट्टी, श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
  • मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान: केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट
  • गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
  • MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
  • दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस किया

होम > खेल

भारत को मिला 87वां ग्रैंडमास्टर, शतरंज खिलाड़ी हरिकृष्णन ए रा ने रचा इतिहास...

भारत को मिला 87वां ग्रैंडमास्टर, शतरंज खिलाड़ी हरिकृष्णन ए रा ने रचा इतिहास...


भारत को मिला 87वां ग्रैंडमास्टर शतरंज खिलाड़ी हरिकृष्णन ए रा ने रचा इतिहास

Harikrishnan A Ra becomes India's 87th chess Grand Master: फ्रांस में चल रहे ला प्लेन इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट में भारत के हरिकृष्णन ए रा ने इतिहास रच दिया। 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। इसके साथ ही वह भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर बन गए। साल 2022 से ग्रैंडमास्टर श्याम सुंदर मोहनराज की कोचिंग में तैयारी कर रहे हरिकृष्णन की इस उपलब्धि से उनके कोच खुश हैं।

कोच श्याम सुंदर मोहनराज की खुशी इसलिए भी दोगुनी हो गई है क्योंकि कुछ ही महीनों के भीतर उनकी अकादमी से दो ग्रैंडमास्टर निकल चुके हैं। श्रीहरि एल आर के बाद हरिकृष्णन ए रा ने यह गौरव हासिल किया है। हरिकृष्णन ने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म कुछ साल पहले पूरा किया था। दूसरा नॉर्म उन्होंने स्पेन के आंदुजार ओपन में हासिल किया।

मोहनराज को वह समय आज भी याद है जब एक साल से भी ज्यादा समय तक कोई ग्रैंडमास्टर उनकी अकादमी से नहीं निकला था। ऐसे में हरिकृष्णन जैसे समर्पित खिलाड़ी का उनकी अकादमी में आना और ग्रैंडमास्टर बनना उनके लिए एक खास उपलब्धि है।

कोच श्याम सुंदर मोहनराज ने हरिकृष्णन की उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिर्फ दो महीनों में उनकी अकादमी से दो ग्रैंडमास्टर तैयार होना बेहद खास है। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से वे कई ग्रैंडमास्टर्स को लगातार प्रशिक्षित कर रहे हैं ।इस सफलता ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया है। मोहनराज ने यह भी स्वीकार किया कि यह उनके और हरिकृष्णन दोनों के लिए बड़ी राहत की बात है, क्योंकि हरिकृष्णन पहले लगातार दो ग्रैंडमास्टर नॉर्म से चूक चुके थे।