Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > खेल

India beat England, reach T20 WC Final

भारत फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया: सैमसन की 89 रन की धमाकेदार पारी, बेथेल का शतक भी नहीं बचा पाया मैच

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन की 89 रन की पारी और आखिरी ओवर के रोमांच ने मैच का रुख तय किया, बेथेल का शतक बेकार गया।


भारत फाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया सैमसन की 89 रन की धमाकेदार पारी बेथेल का शतक भी नहीं बचा पाया मैच

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार रात क्रिकेट का ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसे फैंस शायद लंबे समय तक याद रखेंगे। रन बरसे, छक्के उड़े, और आखिरी ओवर तक सांसें अटकी रहीं। भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। यह चौथी बार है जब भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में टीम यहां तक आई थी। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने जोरदार कोशिश की लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सका। जैकब बेथेल का शतक शानदार था, मगर टीम को जीत नहीं दिला पाया। 

सैमसन की आक्रामक पारी से भारत का बड़ा स्कोर 

भारतीय पारी की असली जान रहे संजू सैमसन। शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेलने के बाद उन्होंने जैसे ही रफ्तार पकड़ी, इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव साफ दिखने लगा। सैमसन ने 89 रन की तेज पारी खेली, जिसमें कई शानदार चौके और लंबे छक्के शामिल रहे। उनके साथ ईशान किशन ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए। मिडिल ओवर्स में शिवम दुबे ने 43 रन जोड़कर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए। 

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारत का 253 रन का स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया। इससे पहले टीम ने इसी टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाए थे। ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है। बल्लेबाजों के लिए मशहूर वानखेड़े की पिच पर रन तो आए, लेकिन अंत में मैच गेंदबाजों ने बचाया। 

height=738

इंग्लैंड की खराब शुरुआत 

254 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले के भीतर ही टीम ने अपने टॉप-3 बल्लेबाज गंवा दिए। फिल सॉल्ट 5 रन, हैरी ब्रूक 7 रन, जोस बटलर 25 रन इन विकेटों के बाद इंग्लैंड दबाव में आ गया, हालांकि मैच खत्म नहीं हुआ था। असली कहानी अभी बाकी थी।

बेथेल का शतक, लेकिन अंत में ड्रामा 

नंबर चार पर आए जैकब बेथेल ने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिख रहा था।उन्होंने तीन अहम साझेदारियां भी कीं टॉम बैंटन के साथ 31 रन, विल जैक्स के साथ 77 रन और सैम करन के साथ 50 रन लग रहा था मैच इंग्लैंड की तरफ जा सकता है। लेकिन 20वें ओवर की पहली गेंद पर रन लेने के प्रयास में बेथेल रनआउट हो गए। यही पल मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया। 

आखिरी ओवर का रोमांच

इंग्लैंड को जीत के लिए 6 गेंदों पर 30 रन चाहिए थे। गेंदबाजी शिवम दुबे के हाथ में थी। पहली गेंद पर बेथेल रनआउट हो गए। उसके बाद जोफ्रा आर्चर ने तीन छक्के जरूर लगाए और मैच में थोड़ी उम्मीद जगा दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भारत ने मुकाबला 7 रन से जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। मैच के बाद संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अब सबकी नजर फाइनल पर

इस जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा है। बल्लेबाजी फॉर्म में है, गेंदबाजी दबाव में भी काम कर रही है। वानखेड़े में जीत के बाद स्टेडियम के बाहर भी फैंस देर रात तक जश्न मनाते दिखे। अब बस एक कदम और… और भारत एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठा सकता है। 

Related to this topic: