Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

इस भारतीय बल्लेबाज ने गेंदबाजों की लगाई क्लास, इंग्लैंड में शतक लगाकर 7 साल बाद की वापसी

इस भारतीय बल्लेबाज ने गेंदबाजों की लगाई क्लास, इंग्लैंड में शतक लगाकर 7 साल बाद की वापसी

इस भारतीय बल्लेबाज ने गेंदबाजों की लगाई क्लास इंग्लैंड में शतक लगाकर 7 साल बाद की वापसी

Karun Nair Century India a vs England Lions: हाल ही में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, जिससे टीम इंडिया के नंबर-4 बल्लेबाजी का स्थान खाली हो गया है। इस खाली जगह को भरना अब बड़ी चुनौती बन गया है। टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले करुण नायर ने एक दमदार शतकीय पारी खेलकर इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार होने का संदेश दे दिया है।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ करुण नायर की शतकीय पारी

30 मई से शुरू हुए इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के फर्स्ट-क्लास मुकाबले में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे, लेकिन करुण नायर ने 155 गेंदों पर शतकीय पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस पारी के साथ करुण नायर ने साफ कर दिया है कि वह टीम इंडिया के नंबर-4 पद के लिए काबिल दावेदार हैं।

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने हाल ही में कहा कि करुण नायर टेस्ट टीम में विराट कोहली की अच्छी जगह ले सकते हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में नायर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की, जबकि वे आमतौर पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। इस लेख के समय तक उन्होंने 202 गेंदों में 154 रन बनाए थे, जिससे उनकी ताकत दिखी।

सरफराज और नायर की बड़ी साझेदारी ने दिलाई उम्मीद

करुण नायर के साथ सरफराज खान ने भी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 181 रनों की बड़ी पार्टनरशिप हुई। सरफराज ने 119 गेंदों में 92 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बता दें कि करुण नायर ने 2017 में आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था। अब इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने 7 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की जोरदार दावेदारी पेश की है।

करुण ने सिलेक्टर्स को दिया साफ संदेश

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के नंबर-4 स्लॉट को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए शानदार शतक जड़कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी करुण को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं, इस पर सवाल था।

मगर अब करुण की यह पारी सिलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर सकती है। माना जा रहा है कि कप्तान शुभमन गिल खुद चौथे नंबर पर उतर सकते हैं। ऐसे में तीसरे नंबर पर करुण नायर को उतारना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।