Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, 27 महीने बाद इस स्टार खिलाड़ी ने की वापसी

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, 27 महीने बाद इस स्टार खिलाड़ी ने की वापसी

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित 27 महीने बाद इस स्टार खिलाड़ी ने की वापसी

ODI and T20I series against England: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिली है क्योंकि टीम इंडिया अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे में पुरुष टीम के साथ-साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड में वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। 15 मई को बीसीसीआई की सीनियर महिला चयन समिति ने महिला टीम का ऐलान किया, जिसमें एक मशहूर स्टार गेंदबाज की वापसी भी देखने को मिली है।

स्नेह राणा की 27 महीने बाद टी20 टीम में वापसी

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी, जिसमें स्नेह राणा की वापसी सबसे बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। 27 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी करने वाली इस स्टार स्पिनर ने हाल ही में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन देशों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। राणा ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल फरवरी 2023 में खेला था। अब वह इस सीरीज में टीम के लिए अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

शेफाली वर्मा की वापसी से बढ़ी टीम की ताकत

सिर्फ स्नेह राणा ही नहीं बल्कि युवा और विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है। पिछले साल अक्टूबर से हर फॉर्मेट में टीम से बाहर चल रही शेफाली को घरेलू क्रिकेट और डब्ल्यूपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन का फल मिला है। फिलहाल उन्हें सिर्फ टी20 टीम में मौका दिया गया है, जिससे टीम की बल्लेबाजी और भी मजबूत होने की उम्मीद है।

वर्ल्ड कप से पहले बड़ी चुनौती

टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका में तीन देशों का वनडे टूर्नामेंट जीतकर अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है। अब भारतीय महिला टीम 28 जून से इंग्लैंड के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी जो 12 जुलाई तक चलेगी।

इसके बाद 16 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। यह वनडे सीरीज खास महत्व रखती है क्योंकि इसी साल सितंबर-अक्टूबर में भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है।

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड इस प्रकार




ODI स्क्वॉडः प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, शुचि उपाध्याय, श्री चरणी, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, अरुणधत्ति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सयाली सतघरे,हरमनप्रीत कौर (कप्तान)।




T20 स्क्वॉडः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, शुचि उपाध्याय, अरुणधत्ति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान)। 

Related to this topic: