Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

अहमदाबाद हादसे पर भावुक हुआ क्रिकेट मैदान, लीड्स टेस्ट में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

अहमदाबाद हादसे पर भावुक हुआ क्रिकेट मैदान, लीड्स टेस्ट में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

अहमदाबाद हादसे पर भावुक हुआ क्रिकेट मैदान लीड्स टेस्ट में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

IND vs ENG, Both Teams Wear Black Bands In Leeds: लीड्स में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत भावुक माहौल में हुई। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे, जिससे दर्शकों के मन में सवाल उठे। दरअसल, यह श्रद्धांजलि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के लिए थी। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने राष्ट्रगान से पहले दो मिनट का मौन रखकर उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।



एयर इंडिया हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत

12 जून को हुआ एयर इंडिया का विमान हादसा देश के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक बन गया। दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ करने वाला बोइंग 787-8 मॉडल का विमान 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 169 भारतीय नागरिकों के अलावा ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के यात्री भी सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 270 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

दुखद बात यह रही कि अधिकांश मौतें विमान में सवार यात्रियों की थीं, लेकिन विमान के मेघाणीनगर इलाके में गिरने के कारण कई स्थानीय लोग भी हादसे की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। क्रिकेट ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। भारत ए टीम ने अपने इंट्रा स्क्वॉड मैच की शुरुआत से पहले मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।