Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

खलील अहमद की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड बल्लेबाज़ ढेर, भारत को पहली पारी में बढ़त

खलील अहमद की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड बल्लेबाज़ ढेर, भारत को पहली पारी में बढ़त

खलील अहमद की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड बल्लेबाज़ ढेर भारत को पहली पारी में बढ़त

India A vs England Lions 2nd Test: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए ने पहली पारी में 21 रन की बढ़त ले ली है। केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड लायंस की टीम 327 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर खलील अहमद ने घातक गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाए। अंशुल कंबोज और तुषार देशपांडे ने भी 2-2 विकेट चटकाए और इंग्लिश बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया।

तीसरे दिन इंग्लैंड की पारी को लगा बड़ा झटका

तीसरे दिन की शुरुआत में इंग्लैंड लायंस की पारी संतुलित दिख रही थी, लेकिन जैसे ही जॉर्डन कॉक्स 45 रन बनाकर आउट हुए, टीम का संतुलन बिगड़ गया। उस समय स्कोर 219/3 था। इसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने अगले 24 रन के अंदर पांच अहम विकेट गंवा दिए और स्कोर अचानक 243/8 हो गया। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

निचले क्रम ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी

इंग्लैंड लायंस की पारी के आखिरी दो विकेटों ने टीम को संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। 243/8 के स्कोर पर लग रहा था कि टीम जल्दी सिमट जाएगी, लेकिन 9वें से 11वें नंबर तक के बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाल लिया। फरहान अहमद ने 24 रन, एडी जैक ने 16 रन और जोश टंग ने नाबाद 36 रन बनाकर अंतिम विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की। इनकी बदौलत इंग्लैंड की टीम 327 तक पहुंच गई।इंडिया-ए की बढ़त को सीमित कर दिया।

Related to this topic: