Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > खेल

T20 सुपर-8में हारकर कैसे खेलेगा भारत सेमीफाइनल

सुपर-8 में एक हार से इंडिया की राह कठिन: ऐसे खुल सकता है सेमीफाइनल का रास्ता

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 का पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल का सफर कठिन हो गया है। जानिए चार बड़े समीकरण जिससे टीम सेमीफाइनल खेलना तय हो सकता है।


सुपर-8 में एक हार से इंडिया की राह कठिन ऐसे खुल सकता है सेमीफाइनल का रास्ता

Cricket News |

नई दिल्लीः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कभी जीत की रफ्तार से रिकॉर्ड बनाने वाली टीम इंडिया अब सुपर-8 में मुश्किल हालात में खड़ी है। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद जैसे ही नॉकआउट की दहलीज नजदीक आई, टीम की लय टूटती दिखी। पहले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की बड़ी हार ने समीकरण बिगाड़ दिए। उधर, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली। 

ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता कठिन जरूर है, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। जानिए वो समीकरण जो सही हो गए तो टीम इंडिया सेमीफाइनल खेलते हुए नजर आएगी।

सेमीफाइनल की उम्मीद अभी जिंदा

दरअसल, भारतीय टीम के पास अब भी सेमीफाइनल खेलने का मौका है, मगर इसके लिए बाकी दोनों मैच बड़े अंतर से जीतना बेहद जरूरी है। सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, नेट रन रेट भी निर्णायक भूमिका निभाएगा। मौजूदा हालात में भारत का नेट रन रेट माइनस में है, जो चिंता बढ़ाने वाला है। जानिए वो समीकरण जो सेमीफाइनल तक पहुंचा सकते हैं।


जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की मदद जरूरी

अगर टीम इंडिया अपने दोनों मैच जीत लेती है और दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो भारत के 4 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में वेस्टइंडीज 2 अंकों पर रह जाएगी और भारत तथा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। यह सबसे सीधा और अपेक्षाकृत आसान रास्ता माना जा रहा है।

उलटफेर का फायदा

दूसरे विकल्प में भारत अपने दोनों मुकाबले जीत ले। साथ ही जिम्बाब्वे दक्षिण अफ्रीका को हरा दे और वेस्टइंडीज भी दक्षिण अफ्रीका को मात दे। ऐसे में अंक तालिका का गणित भारत के पक्ष में जा सकता है और टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इस स्थिति में वेस्टइंडीज भी आगे बढ़ेगी।

मामला फंसेगा रन रेट पर

अगर भारत दोनों मैच जीत ले, दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे को हरा दे लेकिन वेस्टइंडीज से हार जाए, तो तस्वीर जटिल हो जाएगी। तब फैसला नेट रन रेट से होगा। अभी वेस्टइंडीज का एनआरआर +5.350, दक्षिण अफ्रीका का +3.800 और भारत का -3.800 है। ऐसे में भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

हार के बाद भी उम्मीद, मगर बेहद कठिन

मान लें कि भारत जिम्बाब्वे से हार जाता है, तब भी एक पतली उम्मीद बची रहेगी। लेकिन इसके लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत बड़े अंतर से जीत जरूरी होगी और दक्षिण अफ्रीका को भी अपने बाकी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। फिर फैसला नेट रन रेट पर आएगा, जहां भारत की स्थिति फिलहाल कमजोर है।

ग्रुप-1 की मौजूदा स्थिति

सुपर-8 के ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज शीर्ष पर है, उसका नेट रन रेट +5.350 है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका (+3.800) है। भारत तीसरे नंबर पर -3.800 नेट रन रेट के साथ मौजूद है, जबकि जिम्बाब्वे सबसे नीचे है और उसका नेट रन रेट -5.350 है। स्पष्ट है कि अब हर रन और हर विकेट भारत के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद से जुड़ा हुआ है।

Related to this topic: