Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > खेल

सुपर-8 पाक-न्यूजीलैंड मैच बारिश से रद्द

बारिश की भेंट चढ़ा पहला सुपर-8: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को एक-एक अंक, सेमीफाइनल की राह कठिन

श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाने वाला टी-20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच बारिश से रद्द हो गया। दोनों को 1-1 अंक मिला, अब सेमीफाइनल के लिए अगले मैच अहम।


बारिश की भेंट चढ़ा पहला सुपर-8 पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को एक-एक अंक सेमीफाइनल की राह कठिन

कोलंबोः आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2026 के दूसरे दौर यानी सुपर-8 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन पहला ही मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार शाम 6:30 बजे खेला जाना था। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, मैच शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी।

ढाई घंटे इंतजार, फिर रद्द हुआ मैच

लगातार होती बारिश के कारण करीब ढाई घंटे तक हालात सुधरने का इंतजार किया गया। कोलंबो में इतनी बारिश हुई कि मैदान खेलने लायक नहीं हो सका। अंततः मैच रेफरी ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया। नियमों के अनुसार दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए। मैच के लिए आखिरी कट-ऑफ समय 10:16 बजे का रखा गया था। लेकिन अंपायर ने हालातों को देखते हुए इसे तय समय से पहले ही रद्द करने का फैसला किया। 

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का यह दूसरा मैच है जो बिना गेंद फेंके रद्द हुआ। इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाना वाला मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ चुका है। टूर्नामेंट की शुरूआत से ही श्रीलंका में बारिश का डर रहा था। लीग मुकाबले के बाद अब सुपर 8 का पहला मैच रद्द हो गया।

सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

सुपर-8 का पहला मैच रद्द होने से अंक तालिका की तस्वीर बदल गई है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को एक-एक अंक मिल गया है। मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के लिए दबाव बढ़ गया है। अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। 

टूर्नामेंट में अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड और श्रीलंका से होना है। ऐसे में आने वाले मुकाबले दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसे साबित हो सकते हैं।

Related to this topic: