Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

नीदरलैंड के खिलाफ दीपिका का जादुई गोल, मैजिक स्किल अवॉर्ड के लिए नामांकित

नीदरलैंड के खिलाफ दीपिका का जादुई गोल, मैजिक स्किल अवॉर्ड के लिए नामांकित

नीदरलैंड के खिलाफ दीपिका का जादुई गोल मैजिक स्किल अवॉर्ड के लिए नामांकित

This goal of Deepika is nominated for Magic Skill Award: भारतीय महिला हॉकी टीम की उभरती सितारा फॉरवर्ड दीपिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्हें एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 सीजन के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ किए गए शानदार मैदानी गोल के लिए पोलिग्रास मैजिक स्किल अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। यह पुरस्कार दुनिया भर के हॉकी फैंस के वोट के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए मतदान की अंतिम तिथि भारतीय समयानुसार 14 जुलाई, सुबह 3:29 बजे निर्धारित की गई है।

 टॉप 3 में बनाई जगह

पोलिग्रास मैजिक स्किल अवॉर्ड के लिए कुल तीन गोल को नामांकित किया गया है, जिनमें भारतीय फॉरवर्ड दीपिका का नाम भी शामिल है। दीपिका ने यह शानदार मैदानी गोल फरवरी 2025 में एफआईएच प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण के दौरान किया था। यह मुकाबला कलिंग स्टेडियम में खेला गया था, जहां निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। इसके बाद भारत ने रोमांचक शूटआउट में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

भारतीय महिला हॉकी टीम उस समय दो गोल से पीछे चल रही थी, जब दीपिका ने मैच का रुख बदलने वाला अविश्वसनीय गोल दागा। यह गोल उन्होंने 35वें मिनट में किया।उन्होंने नीदरलैंड की रक्षापंक्ति को चीरते हुए बाईं ओर से शानदार ड्रिबल किया। बेसलाइन को छूते हुए एक डिफेंडर की स्टिक के ऊपर से गेंद निकालकर उन्होंने गोलकीपर को चकमा दिया और गेंद को सीधे नेट में पहुंचा दिया।

दीपिका ने कहा, "नीदरलैंड के खिलाफ़ किया गया वह गोल मेरे लिए बेहद खास है। सब कुछ हमारे पक्ष में गया और इसने टीम को बराबरी करने और मैच जीतने में मदद की। पोलिग्रास मैजिक स्किल अवॉर्ड के लिए नामित होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अपने प्रशंसकों के समर्थन की आभारी हूं। ऐसे ही पलों के लिए हम दिन-रात मेहनत करते हैं।"

इस पुरस्कार के लिए दीपिका को दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की चुनौती का सामना करना होगा। स्पेन की पैट्रिशिया अल्वारेज़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गोल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एक सामूहिक प्रयास से शानदार गोल किया। इन तीनों नामांकनों में से विजेता का फैसला पूरी तरह से प्रशंसकों के वोट पर निर्भर करेगा।