Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

सीनियर महिला हॉकी कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों का ऐलान, हॉकी इंडिया ने जारी की लिस्ट

सीनियर महिला हॉकी कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों का ऐलान, हॉकी इंडिया ने जारी की लिस्ट

सीनियर महिला हॉकी कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों का ऐलान हॉकी इंडिया ने जारी की लिस्ट

40 players selected for Senior Women's National Camp: हॉकी इंडिया ने सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों के नाम घोषित किए हैं। यह कैंप 21 जुलाई से 29 अगस्त तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में लगाया जाएगा। यह कैंप महिला एशिया कप की तैयारियों के लिए जरूरी माना जा रहा है, जो 5 सितंबर से चीन के हांगझोउ में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सीधा क्वालीफाई करने का मौका भी देगा।

एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार होगी टीम

पिछले शिविर में शामिल सभी खिलाड़ियों को एक बार फिर मौका दिया गया है। टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि यह कैंप बेहद अहम समय पर आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया, "एशिया कप न सिर्फ एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, बल्कि 2026 वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री का रास्ता भी है। हमारा पूरा ध्यान खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार करने पर रहेगा।"

घोषित 40 खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

डिफेंडर : महिमा चौधरी, निक्की प्रधान, सुशीला चानू, उदिता, इशिका चौधरी, ज्योति छत्री, ज्योति, अक्षता ढेकाले, अंजना डुंगडुंग, सुमन देवी।

गोलकीपर : सविता, बिछू देवी खारीबम, बांसरी सोलंकी, माधुरी किंडो, समीक्षा सक्सेना।

मिडफील्डर : सुजाता कुजूर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, सलीमा टेटे, मनीषा चौहान, अजमीना कुजूर, सुनेलिटा टोप्पो, लालरेम्सियामी, शर्मिला देवी, बलजीत कौर, महिमा टेटे, अलबेला रानी टोप्पो, पूजा यादव।

फॉरवर्ड : दिपिमोनिका टोप्पो, रितिका सिंह, दीपिका सोरेंग, नवनीत कौर, संगीता कुमारी, दीपिका, रूतुजा पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमताज खान, अन्नु, चंदना जगदीश, काजल अत्पडकर।