Harry Brook Fastest ODI Double Century

ODI Double Century Record: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों पर जड़ा ODI का दोहरा शतक; एक महीने में टूटा गिल का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ 114 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा। यह वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक है। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा।

By : संजय चतुर्वेदी
ODI Double Century Record: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों पर जड़ा ODI का दोहरा शतक; एक महीने में टूटा गिल का रिकॉर्ड

Harry Brook Break Shubman gill double century Record

क्रिकेट। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगा दिया है। रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के मैच में उन्होंने गुरुवार को सिर्फ 114 गेंदों पर 200 रन पूरे किए। ब्रूक ने 202 रन की पारी खेली। इसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वे वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए।

21 दिन में टूटा गिल का रिकॉर्ड

इस पारी के साथ ब्रूक ने भारत के शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल ने 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया था। यानी यह रिकॉर्ड सिर्फ 21 दिन ही गिल के नाम रहा।

वनडे में सबसे अधिक भारतीयों के दोहरे शतक

वनडे क्रिकेट में अब तक 14 दोहरे शतक लग चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा सात भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं। पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने 2010 में ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था। इसके बाद रोहित शर्मा ने तीन, शुभमन गिल ने 2 वहीं वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ने एक-एक डबल सेंचुरी लगाई है।

बैंटन ने दिलाई शुरुआत फिर रूट के साथ बिग पार्टनरशिप

इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। बैंटने ने 51 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। डकेट 39 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जो रूट और ब्रूक ने तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। रूट ने 66 गेंदों पर 69 रन बनाए। इसमें 8 चौके शामिल थे।

आखिरी ओवर में पूरा किया दोहरा शतक

ब्रूक ने आखिरी ओवर में जनिथ लियानगे की गेंद पर पहले छक्का जमाया। फिर चौथी गेंद पर घुटने के बल बैठकर विकेटकीपर के ऊपर से स्कूप खेला और चौका लगाकर 200 रन पूरे किए। वे 202 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ब्रूक को आखिरी ओवरों में विल जैक्स का शानदार साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंदों पर 185 रन जोड़े। जैक्स ने 30 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026