Hardik Pandya Meets Lucknow Fan Ravi Kumar

Hardik Pandya Fan: लखनऊ के रवि कुमार की हार्दिक पंड्या से मुलाकात, 2400KM का सफर पूरा, मिला घर का वादा

लखनऊ के मोहनलालगंज के रवि कुमार अपने चहेते क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से मिलने के लिए करीब 2400 किलोमीटर चले। बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास खिलाड़ी से मुलाकात के बाद जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Hardik Pandya Fan: लखनऊ के रवि कुमार की हार्दिक पंड्या से मुलाकात, 2400KM का सफर पूरा, मिला घर का वादा

Hardik Pandya meet Fan came bare foot bengaluru

क्रिकेट। भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के एक फैन की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। लखनऊ के मोहनलालगंज में रहने वाले रवि कुमार अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए करीब दो महीने सफर करते रहे। बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास उनकी यह तलाश पूरी हुई। हार्दिक ने न सिर्फ उनसे बात की, बल्कि मदद का भरोसा भी दिया। मुलाकात का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई से बेंगलुरु तक का पैदल सफर

रवि के मुताबिक करीब दो महीने पहले वह हार्दिक की एक झलक पाने के इरादे से लखनऊ से मुंबई पहुंचे थे। उस वक्त मुलाकात नहीं हो पाई। रवि ने हार नहीं मानी और वहां से घर नहीं लौटे वह आगे बढ़ते गए और मुंबई से बेंगलुरु तक पहुंच गए। उनका दावा है कि इस पूरे सफर में वह करीब 2400 किलोमीटर पैदल चले। बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास आखिरकार उन्हें हार्दिक से मिलने का मौका मिल गया। रवि ने एयरपोर्ट के बाहर हार्दिक को अपने हाथ से बनाया पोस्टर भी दिखाया। इस पोस्टर पर हार्दिक की वर्ल्डकप के दौरान की तस्वीर लगी थी।

रवि की कहानी सुनकर भावुक हुए हार्दिक

बातचीत में हार्दिक ने रवि का हाल पूछा और उनकी हिम्मत की सराहना की। रवि का संघर्ष सुनकर वह भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को बुलाया और रवि के लिए फ्लाइट टिकट का फिर से इंतजाम करने को कहा। दरअसल हार्दिक ने रवि को घर लौटने के लिए 19 तारीख का टिकट पहले ही दिलवाया था। लेकिन एयरपोर्ट जाते समय रास्ते में टिकट कहीं गिर गया। हार्दिक ने रवि से यह भी कहा कि कोई और जरूरत हो तो बेझिझक बताएं। उनके इस सहज अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

बचपन से झेला संघर्ष

रवि की जिंदगी  शुरू से आसान नहीं रही। वह सिर्फ दो साल के थे। जब माता-पिता का साथ छूट गया। अब परिवार में बड़े भाई, भाभी और एक शादीशुदा बहन हैं। रवि पिछले छह साल से हार्दिक के दीवाने हैं। शुरुआत में उनके पास अपना मोबाइल नहीं था। वह दूसरों से फोन मांगकर हार्दिक के मैच देखते थे। फिर मजदूरी करके पैसे जोड़े और सिर्फ हार्दिक के वीडियो और मैच देखने के लिए फोन खरीदा।

घर दिलाने का वादा

रवि अभी परिवार के साथ मोहनलालगंज में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने हार्दिक को अपनी आर्थिक तंगी और अपनी छत न होने की बात बताई। इस पर हार्दिक ने उन्हें घर दिलाने का वादा किया। मैदान के बाहर हार्दिक के इस बड़े दिल की चारों ओर चर्चा हो रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026