Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

WPL में गुजरात की जोरदार वापसी, यूपी को हराकर प्लेऑफ की ओर बढ़ी, मूनी और डॉटिन छाईं...

WPL में गुजरात की जोरदार वापसी, यूपी को हराकर प्लेऑफ की ओर बढ़ी, मूनी और डॉटिन छाईं...

wpl में गुजरात की जोरदार वापसी यूपी को हराकर प्लेऑफ की ओर बढ़ी मूनी और डॉटिन छाईं

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग के 15वें मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को 81 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 186 रन बनाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने नाबाद 96 रनों की शानदार पारी खेली। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 48 रन पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए। डिएंड्रा डॉटिन ने पहले ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर यूपी की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ ही गुजरात जायंट्स अंक तालिका में पांचवे स्थान से छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि यूपी की टीम नीचे खिसक गई।

गुजरात की ओर से खेल रही वेस्टइंडीज की खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन ने पहले ही ओवर में यूपी की कमर तोड़ दी। उन्होंने किरण नवगिरे और जॉर्जिया वोल को जल्दी पवेलियन भेजा, जिसमें जॉर्जिया वोल को बोल्ड किया। इसके बाद यूपी की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। टॉप ऑर्डर की नाकामी के बीच निचले क्रम की बल्लेबाज चिनले हेनरी ने संघर्ष दिखाया। उन्होंने 14 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए।

UP वारियर्स का टॉप आर्डर बिखरा

यूपी वारियर्स की पूरी टीम केवल 105 रनों पर ढेर हो गई, जिससे गुजरात ने 81 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। गुजरात के लिए तनूजा कंवर और काशवी गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। डिएंड्रा डॉटिन ने भी 2 विकेट झटके, जबकि मेघना सिंह और कप्तान ऐश गार्डनर को 1-1 विकेट मिला।

WPL अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनाई जगह

गुजरात जायंट्स ने अपने छठे मैच में तीसरी जीत दर्ज की, जिससे वह WPL अंक तालिका में सबसे नीचे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब उसके 6 अंक हैं जो मुंबई इंडियंस के बराबर हैं, लेकिन गुजरात का नेट रन रेट (+0.357) बेहतर है। दूसरी तरफ यूपी वारियर्स को इस सीजन में चौथी हार झेलनी पड़ी, जिससे वह तीसरे स्थान से फिसलकर पांचवे स्थान पर आ गई है। यूपी ने अब तक 6 में से केवल 2 मैच जीते हैं।

Related to this topic: