Breaking News
  • सूर्यकुमार की छुट्टी, श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
  • मानसून गोवा तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ देर से पहुंचने का अनुमान: केरलम में आज बारिश का रेड अलर्ट
  • गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
  • MP में 60Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
  • दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
  • लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस किया

होम > खेल

GT vs RR Qualifier 2 IPL 2026 Match Preview

IPL 2026: क्वालिफायर-2 में आज गुजरात और राजस्थान की टक्कर, फाइनल का टिकट दांव पर

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी।


ipl 2026 क्वालिफायर-2 में आज गुजरात और राजस्थान की टक्कर फाइनल का टिकट दांव पर 

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में आज Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शुक्रवार 29 मई को न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचकर Royal Challengers Bengaluru से खिताबी भिड़ंत करेगी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी पहले क्वालिफायर में जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना चुकी है।

राजस्थान पर गुजरात का रिकॉर्ड भारी

आईपीएल इतिहास में गुजरात और राजस्थान के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को केवल 3 मुकाबलों में सफलता मिली है। पहले क्वालिफायर में गुजरात को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में Sunrisers Hyderabad को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई।

वैभव सूर्यवंशी बने गुजरात के लिए बड़ी चुनौती

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी गुजरात के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। पिछले मुकाबले में Mohammed Siraj ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर आउट जरूर किया था, लेकिन उससे पहले वैभव ने उनके खिलाफ शानदार छक्का भी लगाया था। अब माना जा रहा है कि गुजरात की गेंदबाजी यूनिट एक बार फिर शॉर्ट गेंद की रणनीति के साथ मैदान में उतर सकती है।

आर्चर से राजस्थान को बड़ी उम्मीद

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी में Jofra Archer की भूमिका अहम रहने वाली है। तेज गेंदबाज आर्चर ने इस सीजन में अपनी गति और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है।इसके अलावा ध्रुव जुरेल लगातार मध्यक्रम में उपयोगी पारियां खेल रहे हैं, जिससे राजस्थान का बल्लेबाजी क्रम संतुलित नजर आ रहा है।

फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमें तैयार

गुजरात टाइटंस अपने शानदार हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स जीत की लय को जारी रखते हुए फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।क्रिकेट प्रशंसकों को इस मुकाबले में रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

 

Related to this topic: