Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

"मैं ऐसा क्यों हूं?" कपिल शर्मा के शो में बताई मैदान पर नाराज़गी की असली वजह

"मैं ऐसा क्यों हूं?" कपिल शर्मा के शो में बताई मैदान पर नाराज़गी की असली वजह

"मैं ऐसा क्यों हूं" कपिल शर्मा के शो में बताई मैदान पर नाराज़गी की असली वजह

Gautam Gambhir on Kapil Sharma Show: इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गंभीर जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' में नज़र आएंगे। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी और मैदान पर अपने स्वभाव से जुड़े कई राज खोले हैं। शो का यह एपिसोड 5 जुलाई को टेलीकास्ट होगा और फैन्स को गंभीर का वो चेहरा देखने को मिलेगा जो उन्होंने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा।

कपिल के शो में दिखा क्रिकेटर्स का मस्ती भरा अंदाज़

‘द कपिल शर्मा शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में क्रिकेट के कई सितारे एक साथ नज़र आए। कोच गौतम गंभीर के साथ ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा भी शो में पहुंचे। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा ने गौतम गंभीर से उनके गंभीर स्वभाव को लेकर मज़ेदार सवाल किया।

इसके जवाब में गंभीर ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं सीरियस रहता हूं, तभी तो बहुत से लोगों के चेहरे पर खुशी ला पाता हूं।" गंभीर का यह जवाब दर्शकों को खूब पसंद आया। बता दें कि गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार पारी खेली थी। हाल ही में उनकी कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता है।

गंभीर बोले- मैदान पर लड़ाई मेरे लिए नहीं, देश के लिए होती है

कपिल शर्मा के शो में गौतम गंभीर ने अपने आक्रामक स्वभाव और मैदान पर होने वाले विवादों पर भी बेबाकी से बात की। उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि फील्ड पर लड़ाई हो गई, लेकिन कभी ये सोचा कि वो लड़ाई किसके लिए थी? वो लड़ाई मेरे लिए नहीं बल्कि देश के लिए थी।" बता दें कि इस समय वह भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की भूमिका में इंग्लैंड दौरे पर हैं। टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है और पहला मुकाबला हार चुकी है। दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा।