Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

148 साल में पहली बार, ऋषभ पंत बने टेस्ट इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

148 साल में पहली बार, ऋषभ पंत बने टेस्ट इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

148 साल में पहली बार ऋषभ पंत बने टेस्ट इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

Rishabh Pant Test Record: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में एक अनोखा मुकाम हासिल किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली बार बतौर विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज़ 1000 रन का आंकड़ा पार किया है। पंत ने इंग्लैंड की धरती पर करीब 45 की शानदार औसत से रन बनाते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया, जिसमें उनके नाम चार शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं।

विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने पंत

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक नया इतिहास रच दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने ही नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके ही नाम था, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 879 रन बनाए थे। अब इंग्लैंड में 450 से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

चौथे टेस्ट के पहले दिन जब ऋषभ पंत 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उन्हें गंभीर चोट लग गई। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। स्कैन में खुलासा हुआ कि उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर है। इस चोट की वजह से वह न केवल चौथे टेस्ट में कीपिंग नहीं कर पाएंगे बल्कि सीरीज के 5वें और अंतिम टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने जानकारी दी कि जरूरत पड़ने पर पंत चौथे टेस्ट में बल्लेबाजी जरूर करेंगे, लेकिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है।

चोट के बावजूद मैदान पर उतरे पंत

चोटिल पैर के साथ चलने में तकलीफ के बावजूद ऋषभ पंत ने जज़्बा दिखाया। दूसरे दिन बल्लेबाजी करने मैदान पर लौटे। वह 37 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाने उतरे और शानदार अंदाज़ में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस टेस्ट सीरीज में पंत का तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने 54 रन की बहुमूल्य पारी खेली। 

Related to this topic: