Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता की माफी, BJP ने क्यों बताया इंटरनेशनल बेइज्जती

मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता की माफी, BJP ने क्यों बताया इंटरनेशनल बेइज्जती

विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेसी का भारत दौर का इवेंट विवादों और अव्यवस्था से शुरू हुआ। कोलकाता स्टेडियम पहुंचे प्रशंसक अपने चहेते स्टार को नजदीक से नहीं देख पाए तो नाराज हो गए। वहीं, अब बीजेपी ने TMC पर निशाना साधा है।


मेसी के कार्यक्रम में अव्यवस्था पर ममता की माफी bjp ने क्यों बताया इंटरनेशनल बेइज्जती

कोलकाताः अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान हुए हंगामे को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। साल्ट लेक स्टेडियम में हुए अव्यवस्था और तोड़फोड़ से दुखी सीएम ममता बनर्जी ने माफी मांगी है। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि घटनाक्रम से गहराई से आहत और स्तब्ध हैं। वहीं, बीजेपी ने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सीएम ने कहा कि वह खुद भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम जा रही थीं। वहां हजारों की संख्या में खेल प्रेमी और फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की झलक पाने के लिए जुटे थे। ममता बनर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए लियोनेल मेसी और सभी खेल प्रेमियों से माफी मांगी।

ममता बनर्जी ने मांगी माफी

अपने पोस्ट में कहा यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सभी प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित करने का ऐलान किया है।सीएम बनर्जी ने बताया कि इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अशिम कुमार रे करेंगे।

प्रशंसकों के आरोप

अपने चहेते को देखने पहुंचे फैंस को निराशा हाथ लगी। उन्होंने आरोप लगाए कि वे मेसी को देख भी नहीं पाए। उनका कहना था कि पूरे समय मेसी टीएमसी के नेताओं से घिरे रहे। इसके बाद वह 10 मिनट रुकने के बाद ही स्टेडियम से चले गए। इसके बाद नाराज फैंस ने स्टेडियममें हंगामा करना शुरू कर दिया और मेसी-मेसी चिल्लाने लगे। वहीं, स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं के कारण बीजेपी ने TMC पर व्यवस्था को लेकर पक्के इंतजाम न करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही इस घटना को शर्मनाक बताया है।

बीजेपी के टीएमसी पर आरोप

स्टेडियम में हंगामे को लेकर सामने आए फुटेज पर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अफरा-तफरी फैली हुई थी।स्टेडियम में चारों ओर घोर कुप्रबंधन का मंजर था। इस कारण मेसी के फैन्स को परेशान होना पड़ा। नाराज फैन्स ने स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। BJP प्रवक्ता ने फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी की स्टेडियम में मौजूदगी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मेसी मात्र 15 मिनट में ही स्टेडियम को छोड़कर चले गए।

पड़ोसी देश से भी आए प्रशंसक

मेसी की यात्रा का देश में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश में भी क्रेज देखने को मिला। पड़ोसी देश नेपाल के कई फुटबॉल प्रशंसक इस यात्रा के लिए आकर्षित हुए। वे लंबी यात्रा कर अपने आइकन की झलक पाने की उम्मीद लेकर लंबी दूर से आए थे। लेकिन अव्यवस्था के चलते नहीं देख पाए। इसके साथ ही मेसी के इवेंट में हुई अव्यवस्था को देश के मीडिया के साथ बाहर की मीडिया में भी कवर किया। इससे अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती कहा।

GOAT टूर के लिए आए हैं इंडिया

शनिवार को मेसी अपने बहुप्रचारित GOAT टूर के तहत स्टेडियम पहुंचे थे। वह यहां अगले 2 दिन और रुकेंगे। कोलकाता के बाद वह सीधे हैदराबाद पहुंचे जहां उन्होंने मैदान में सीएम के साथ फुटबॉल में हाथ आजमाया। इसके बाद मेसी का अगला कार्यक्रम मुंबई और दिल्ली में प्रस्तावित है। वह 15 दिसंबर को पीएम मोदी से मुलाकात भारत से विदाई लेंगे।

Related to this topic: