Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > खेल

England Win Keeps Pakistan Hopes Alive

इंग्लैंड की जीत से बदला T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइन समीकरण, न्यूजीलैंड बाहर, पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा

टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई हैं।


इंग्लैंड की जीत से बदला t20 वर्ल्ड कप सेमीफाइन समीकरण न्यूजीलैंड बाहर पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा

नई दिल्लीः टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में शुक्रवार रात कोलंबो से बड़ी खबर आई। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर न सिर्फ मैच जीता, बल्कि ग्रुप का पूरा गणित बदल दिया। इस हार के साथ न्यूजीलैंड की राह लगभग बंद हो गई, जबकि पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई हैं।

पहले बल्लेबाजी, फिर लड़खड़ाया न्यूजीलैंड

आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुरुआत शानदार रही। टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 42 गेंदों पर 64 रन जोड़े। पावरप्ले में टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन पावरप्ले के बाद मैच का रुख बदल गया। दो ओवर में दो विकेट गिरे और मिडिल ऑर्डर दबाव में आ गया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लाइन-लेंथ कसी रखी। नतीजा, कीवी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। स्कोर ठीक था, लेकिन मैच जीतने लायक नहीं लग रहा था।

जैक्स-रेहान की जोड़ी ने दिलाई जीत

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी पूरी तरह आसान नहीं रही। बीच के ओवरों में विकेट गिरते रहे और मुकाबला बराबरी पर आ गया। फिर आए विल जैक्स और रेहान अहमद। दोनों ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रन जोड़कर मैच का रुख पलट दिया। यही साझेदारी निर्णायक साबित हुई। इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में जीत दर्ज हुई और ड्रेसिंग रूम में राहत साफ दिखी।

पाकिस्तान की उम्मीदों को ऑक्सीजन

इस नतीजे का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान पर पड़ा। न्यूजीलैंड की हार के बाद ग्रुप का समीकरण ऐसा बना कि पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। हालांकि आगे की राह आसान नहीं है, नेट रन रेट और बाकी मुकाबलों के नतीजे भी अहम होंगे। लेकिन इतना तय है कि इंग्लैंड की इस जीत ने टूर्नामेंट में नया ट्विस्ट ला दिया है।

Related to this topic: