100 करोड़ के मानहानि केस में 11 साल बाद बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

100 करोड़ के मानहानि केस में 11 साल बाद बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

By : Rashmi Dubey
100 करोड़ के मानहानि केस में 11 साल बाद बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

MS Dhoni Defamation Case: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में 11 साल बाद बड़ी कानूनी हलचल हुई है। मद्रास हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के आदेश दिए हैं और धोनी का बयान एडवोकेट कमिश्नर के जरिए रिकॉर्ड करने का फैसला लिया है, ताकि कोर्ट परिसर में भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।

धोनी ने यह मानहानि का मामला साल 2014 में दर्ज कराया था। इसमें दो बड़े मीडिया चैनलों से 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई थी। आरोप था कि 2013 के आईपीएल सट्टेबाजी घोटाले पर हुई एक टीवी बहस के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक बातें कही गई थीं।

धोनी के बयान के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त

जस्टिस सीवी कार्तिकेयन ने धोनी के बयान और सबूत दर्ज करने के लिए एक एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया है। हलफनामे में धोनी ने भरोसा दिलाया कि वे कोर्ट और कमिश्नर के सभी निर्देशों का पालन करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि ट्रायल में किसी तरह की देरी न हो, ताकि मामला जल्द निपट सके।

IPL 2013 स्पॉट फिक्सिंग का हाई-प्रोफाइल घोटाला

साल 2013 में IPL स्पॉट फिक्सिंग कांड ने क्रिकेट जगत को हिला दिया था। पुलिस जांच में BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड गुरुनाथ मयप्पन, साथ ही शिल्पा शेट्टी के पति और राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा के नाम सामने आए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला को गिरफ्तार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा कमेटी गठित की, जिसकी सिफारिश पर 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया।

धोनी का  क्रिकेट सफर

महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। अपने शांत स्वभाव व शानदार रणनीति से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जिताकर उन्होंने देश को गर्व करने का मौका दिया। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी धोनी IPL में सक्रिय हैं ।

278 मैचों के साथ धोनी IPL के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने CSK को 5 बार चैंपियन बनाया, 5439 रन बनाए, 24 अर्धशतक लगाए और विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग व 154 कैच लपके।

धोनी IPL के इतिहास में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने 235 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 136 में जीत और 97 में हार मिली। 2023 में उन्होंने आखिरी बार CSK को चैंपियन बनाया और साबित किया कि वे अब भी मैदान के बेताज बादशाह हैं।

संबंधित सामग्री

Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

Dhoni IPL 2027 Retirement: धोनी के IPL भविष्य पर बड़ा अपडेट दिसंबर से पहले लेंगे खेलने का फैसला

एमएस धोनी दिसंबर से पहले IPL में खेलने को लेकर फैसला लेंगे। पिछले सीजन में पिंडली की चोट से परेशान रहे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान का अगला सीजन मेडिकल जांच और फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Oct 25, 2026
IPL 2026: धोनी की कमी, चोट और फ्लॉप स्टार्स... आखिर क्यों टूटा CSK का प्लेऑफ सपना?

IPL 2026: धोनी की कमी, चोट और फ्लॉप स्टार्स... आखिर क्यों टूटा CSK का प्लेऑफ सपना?

आईपीएल 2026 में लगातार दूसरे साल चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई। धोनी की गैरमौजूदगी, खिलाड़ियों की चोट और फ्लॉप बल्लेबाजी ने पांच बार की चैंपियन टीम का पूरा खेल बिगाड़ दिया।

May 23, 2026
IPL में कमाई के बादशाह बने विराट कोहली, रोहित-धोनी पीछे; KKR बनी सबसे वैल्युएबल टीम

IPL में कमाई के बादशाह बने विराट कोहली, रोहित-धोनी पीछे; KKR बनी सबसे वैल्युएबल टीम

विराट कोहली IPL इतिहास के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं KKR सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी बनी। जानिए रोहित, धोनी और बाकी टीमों की पूरी रिपोर्ट।

May 20, 2026
NSG कैंप में मशीनगन चलाते दिखे धोनी, कमांडोज से पूछा- अभी भी फिट लगता हूं न?

NSG कैंप में मशीनगन चलाते दिखे धोनी, कमांडोज से पूछा- अभी भी फिट लगता हूं न?

आईपीएल के बीच एमएस धोनी चेन्नई स्थित NSG कैंप पहुंचे जहां उन्होंने मशीनगन चलाई और कमांडोज के साथ समय बिताया। फिटनेस पर उनकी बात ने भी सबका ध्यान खींचा।

May 18, 2026
धोनी की वापसी पर फिर ब्रेक! जानें फ्लेमिंग का इशारा, क्या IPL 2026 में खेलना अब भी मुश्किल?

धोनी की वापसी पर फिर ब्रेक! जानें फ्लेमिंग का इशारा, क्या IPL 2026 में खेलना अब भी मुश्किल?

एमएस धोनी की IPL 2026 में वापसी फिर टली! कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया। क्या माही पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं? जानिए पूरी रिपोर्ट।

Apr 27, 2026