Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

MI को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने बनाई बादशाहत, टॉप पर किया कब्जा, जानें प्वॉइंट्स टेबल का हाल...

MI को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने बनाई बादशाहत, टॉप पर किया कब्जा, जानें प्वॉइंट्स टेबल का हाल...

mi को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने बनाई बादशाहत टॉप पर किया कब्जा जानें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

WPL Points Table Update: शुक्रवार को वीमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मेग लेनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैचों में 8 प्वॉइंट्स जुटाए हैं और उनका नेट रन रेट 0.201 है। दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 6 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है, जिनका नेट रन रेट 0.166 है। इन दोनों टीमों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे स्थान पर मौजूद है।




स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जिनका नेट रन रेट 0.155 है। उनके बाद चौथे नंबर पर यूपी वॉरियर्ज की टीम है, जिसने 5 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हासिल किए हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट काफी खराब है और -0.124 है। पांचवें स्थान पर गुजरात जायंट्स मौजूद है, जिनके भी 5 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट -0.450 पर है। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बाद बाकी तीन टीमों के समान 4-4 प्वॉइंट्स हैं। बता दें नेट रन रेट के आधार पर उनकी रैंकिंग तय हुई है।

RCB की नजरें हार के सिलसिले को खत्म करने पर

आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी। मेग लेनिंग की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स अपनी जीत की लय को कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लगातार 3 हार के बाद एक जीत की तलाश में है। इससे पहले इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। उस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 141 रन बनाए थे, जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।