Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > खेल

DC vs PBKS: Delhi Faces Punjab Challenge

IPL 2026: दिल्ली के सामने पंजाब की चुनौती, जीत की राह आसान नहीं

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला। पंजाब शीर्ष पर, दिल्ली वापसी की तलाश में। जानिए मैच प्रीव्यू और टीम विश्लेषण।


ipl 2026 दिल्ली के सामने पंजाब की चुनौती जीत की राह आसान नहीं 

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को आईपीएल में अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 47 रन से हार का सामना करने वाली दिल्ली के लिए वापसी की राह चुनौतीपूर्ण होगी। इसके लिए टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को एक साथ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ दिल्ली फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स छह मुकाबलों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। पंजाब का एकमात्र अंक बारिश के कारण कोलकाता में मैच रद्द होने से गया था। टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है।

लय में दिख रही पंजाब

पंजाब किंग्स इस समय शानदार लय में नजर आ रही है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम ने सात विकेट पर 254 रन बनाकर इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं।कप्तान श्रेयस अय्यर भी अच्छी लय में हैं। इसके अलावा प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने बल्लेबाजी को मजबूती दी है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाक और जेवियर बार्टलेट ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

दिल्ली की कमजोरी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ रहा है। कप्तान अक्षर पटेल से भी बल्ले और रणनीति दोनों में अधिक जिम्मेदारी की उम्मीद है।

पिछले मैच में उनके कुछ फैसलों पर सवाल उठे थे, खासकर गेंदबाजी बदलाव को लेकर। अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने नितीश राणा को लगातार गेंदबाजी दी, जो प्रभावी नहीं रही।टीम का क्षेत्ररक्षण भी चिंता का विषय बना हुआ है। दिल्ली ने कई मैचों में आसान कैच छोड़े, स्टंपिंग के मौके गंवाए और रन-आउट में गलतियां कीं, जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ा।हालांकि दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फिट हो गए हैं, लेकिन इस मैच में उनके खेलने की संभावना कम बताई जा रही है।

 

Related to this topic: