Breaking News
  • चेपॉक में भिड़ेंगे CSK और PKBS, इस मैदान में तीनों मैच में पंजाब की जीत
  • फिर 'फ्यूल बम' फूटने से पाकिस्तान में मचा हाहाकार! पेट्रोल ₹458 तो डीजल ₹520 के पार
  • खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर ईरान का हमला
  • राघव चड्ढा पर पार्टी की सख्ती! AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका

होम > खेल

जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर कर रचा इतिहास

ICC T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 19वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया। मुजरबानी-इवांस की घातक गेंदबाजी से बड़ा उलटफेर दर्ज।


icc t20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में सबसे बड़ा उलटफेर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

Icc T20 World Cup Biggest Upset |

नई दिल्लीः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। शुक्रवार के दिन खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर सभी को चौंका दिया। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को मात देने का कीर्तिमान भी दोहराया।

कोलंबो में रोमांचक टक्कर

दरअसल, ग्रुप-बी का 19वां मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

ब्रायन बेनेट की संयमित पारी

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए और पारी को संभाले रखा। विकेटकीपर तादिवानाशे मारुमानी (35) और रयान बर्ल (35) ने अहम योगदान दिया। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों में नाबाद 25 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता मिली, जबकि एडम जाम्पा अपने चार ओवर में 31 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके।

29 रन पर चार झटके

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और ट्रेविस हेड जैसे बड़े बल्लेबाज 29 रन के भीतर पवेलियन लौट गए।

मैक्सवेल-रेनशॉ की कोशिश नाकाम

इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने 59 गेंदों पर 77 रन की साझेदारी कर मुकाबले में जान डालने की कोशिश की। लेकिन रयान बर्ल ने मैक्सवेल (31) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और यहीं से मैच का रुख बदल गया।
रेनशॉ ने 44 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। मार्कस स्टोइनिस और बेन ड्वारशुइस 6-6 रन ही बना सके। पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।

गेंदबाजों ने मचाया कहर

जिम्बाब्वे की जीत में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (4/17) और ब्रैड इवांस (3/23) की अहम भूमिका रही। दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

दूसरी बार बना कीर्तिमान

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। इससे पहले 2007 में केप टाउन में जिम्बाब्वे ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि 2018 में हरारे में खेले गए दो टी20 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन और 5 विकेट से जीत हासिल की थी। कुल मिलाकर आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन बड़े मंच पर जिम्बाब्वे ने फिर साबित किया कि वह चौंकाने की काबिलियत रखता है।

Related to this topic: