Breaking News
  • ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा इंडोनेशिया: बातचीत जारी, पहले फिलीपींस ने खरीदा था
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया: संसद फैसला करे
  • राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: 11 सीटों पर मुकाबला होगा
  • देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू
  • लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश: 50 विपक्षी सांसदों ने पक्ष में वोट किया

होम > खेल

BCCI Announces ₹131 Cr Reward for Team India

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम, BCCI का बड़ा ऐलान

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता।


टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम bcci का बड़ा ऐलान

India T20 World Cup Winner Price Money |

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चैंपियन बनने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े अन्य सदस्यों में बांटी जाएगी।

दरअसल, इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

BCCI ने खिलाड़ियों और स्टाफ को दी बधाई

BCCI ने इस शानदार उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी है। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी बेहतरीन खेल दिखाया। BCCI ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करती रहेगी।

टीम इंडिया को मिली 27.5 करोड़ की प्राइज मनी

रिपोर्ट्स के अनुसार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर भारतीय टीम को करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपए) की प्राइज मनी मिली है। वहीं, फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपए) की इनामी राशि दी गई। हालांकि इस बार ICC की ओर से प्राइज मनी की आधिकारिक घोषणा पहले से नहीं की गई थी। आम तौर पर हर बड़े टूर्नामेंट से पहले इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

भारत बना तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत अब तीन टी-20 वर्ल्ड कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया है। इसके अलावा टीम इंडिया लगातार दो बार यह खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है। अहमदाबाद में मिली इस जीत के साथ भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती है।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से आगे निकला भारत

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब भारत सबसे सफल टीम बन गया है। भारत के नाम जहां 3 खिताब हो गए हैं, वहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह ट्रॉफी जीत पाए हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म और बेंच स्ट्रेंथ को देखते हुए आने वाले सालों में भी टीम कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

Related to this topic: