Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

अमेरिकन ओपन में चमके भारतीय खिलाड़ी, तन्वी शर्मा और आयुष शेट्टी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

अमेरिकन ओपन में चमके भारतीय खिलाड़ी, तन्वी शर्मा और आयुष शेट्टी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

अमेरिकन ओपन में चमके भारतीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा और आयुष शेट्टी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Tanvi Sharma and Ayush Shetty shine: भारत की युवा बैडमिंटन सितारे तन्वी शर्मा और आयुष शेट्टी ने अमेरिकी ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। महज 16 साल की तन्वी ने अपने दमदार खेल से मलेशिया की टॉप रैंकिंग खिलाड़ी कारूपाथेवन लेतशाना को महज़ 33 मिनट में सीधे सेटों में 21-13, 21-16 से मात दी।

हरिहरन-रूबान की जोड़ी बाहर

भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे के जूनियर विश्व चैंपियन कुओ कुआन लिन को सीधे सेटों में 22-20, 21-9 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं दूसरी तरफ पुरुष युगल में भारत की जोड़ी हरिहरन अम्साकारूनन और रूबान कुमार आर को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीनी ताइपे के चियांग चियेन और वेइ वू सुआन यि ने 21-9, 21-19 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।


सेमीफाइनल में तन्वी और आयुष की परीक्षा

अब सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत के लिए चुनौती और भी बड़ी होने वाली है। युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा का सामना यूक्रेन की प्रतिभावान शटलर पोलिना बुहरोवा से होगा। दूसरी तरफ आयुष शेट्टी का मुकाबला चीनी ताइपे के शीर्ष वरीय और अनुभवी खिलाड़ी चोउ तियेन चेन से होगा। दोनों ही मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होंगे।

Related to this topic: