Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > खेल

Asian Shooting Championship 2026: Aishwary Tomar W

एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता गोल्ड मेडल

एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता


एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता गोल्ड मेडल

दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गुरुवार को एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आज यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेले गए मुकाबले में 25 वर्षीय भारतीय निशानेबाज ने फाइनल में नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग राउंड के बाद कुल 362.0 अंक हासिल कर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। कुल मिलाकर यह एशियन चैंपियनशिप में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का पांचवां व्यक्तिगत निशानेबाजी पदक है।

50 मी. राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य जीता

भारत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में क्लीन स्वीप भी किया। नीरज कुमार ने 361.8 अंकों के साथ रजत पदक, जबकि अखिल श्योरण ने 343.5 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।इससे पहले नीरज, ऐश्वर्य और अखिल की तिकड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 1769-106 का स्कोर कर भारत को टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया। जापान 1754-86 के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कजाकिस्तान ने 1748-87 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

आज मिले पदकों के साथ चैंपियनशिप में भारत के कुल पदकों की संख्या 26 हो गई है। भारत ने अब तक 10 स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं।इससे पहले ऐश्वर्य ने दोहा 2019 में कांस्य, चांगवोन 2023 में स्वर्ण, जकार्ता 2024 में रजत और शिमकेंट 2025 में स्वर्ण पदक जीता था।