Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

गुमी में भारतीय एथलीटों की धाक, अब तक 8 गोल्ड सहित 18 मेडल जीतें

गुमी में भारतीय एथलीटों की धाक, अब तक 8 गोल्ड सहित 18 मेडल जीतें

गुमी में भारतीय एथलीटों की धाक अब तक 8 गोल्ड सहित 18 मेडल जीतें

Asian Athletics Championships: दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित हो रही एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 मई से शुरू होकर 31 मई को समाप्त होगी। भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और कुल 18 पदक जीतने में सफल रही है। 30 मई तक भारत पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने इस दौरान कुल 8 स्वर्ण पदक जीते हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है।

गुलवीर और पूजा सिंह ने रचा इतिहास

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सितारे गुलवीर सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। गुलवीर ने 10,000 मीटर और 5,000 मीटर दोनों रेस में शानदार दौड़ लगाकर स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय दल की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

वहीं 18 वर्षीय पूजा सिंह ने हाई जंप इवेंट में 1.89 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाते हुए गोल्ड मेडल जीता। पूजा सिंह ने वर्ष 2000 के बाद एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनकर कीर्तिमान स्थापित किया। उनके इस प्रदर्शन ने भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक नई उम्मीद जगाई है।

नंदिनी अगासरा ने शानदार प्रदर्शन से भारत को दिलाया गोल्ड

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की नंदिनी अगासरा ने हेप्टाथलॉन इवेंट में कुल 5941 अंक हासिल कर शानदार गोल्ड मेडल जीता। भारतीय दल ने अब तक कुल 8 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं, जिससे उनकी स्थिति मजबूत बनी हुई है। मेडल टैली में पहले स्थान पर रहने वाला चीन अब तक 26 मेडल के साथ आगे है, जिनमें 15 गोल्ड पदक शामिल हैं। नंदिनी के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भारतीय टीम की सफलता को और भी बुलंद किया है।

जानिए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ताजा मेडल टैली की पूरी जानकारी




Related to this topic: