Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > खेल

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी: बॉलीवुड और क्रिकेट के दिग्गज हुए शामिल


सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी बॉलीवुड और क्रिकेट के दिग्गज हुए शामिल

मुंबई में आयोजित विवाह समारोह में अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ फेरे लिए। सानिया ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन Ravi Ghai की पोती हैं और मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की पार्टनर एवं डायरेक्टर भी हैं। शादी समारोह 3 मार्च से शुरू हुआ था, जबकि प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को जामनगर, गुजरात में अंबानी हाउस में हुआ।

height=375

शादी में शामिल हुए मेहमान

शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए 

  • बॉलीवुड: अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान

  • क्रिकेट: महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़-विजेता, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, किरण मोरे, सुनील गावस्कर

  • BCCI/ICC: जय शाह पत्नी के साथ, अजित आगरकर, राजीव शुक्ला

  • बिज़नेस: मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश-अंबानी, श्लोका अंबानी, गौतम सिंघानिया

  • राजनीति: राज ठाकरे, प्रफुल्ल पटेल

सारा तेंदुलकर, अर्जुन की बहन और सानिया की करीबी दोस्त भी समारोह में मौजूद थीं। 

height=375

शादी का भावुक पल

कार्यक्रम में सबसे यादगार पल तब आया जब सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे को बधाई देते हुए कहा:

अर्जुन, मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हें ऐसा जीवनसाथी मिला है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है, जितना तुम उससे करते हो।

नीता अंबानी ने भी तेंदुलकर परिवार का स्वागत करते हुए अर्जुन और सानिया की जोड़ी की तारीफ की।

height=375

 सानिया चंडोक, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, ने 2022 में 1 लाख रुपए से Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की शुरुआत की। यह पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और स्किनकेयर सेवाएं प्रदान करता है।

Related to this topic: