Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन

Arjun Tendulkar Engagement: 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 25 साल की उम्र में अपने जीवन की नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त और मशहूर बिज़नेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। यह सगाई बेहद निजी माहौल में हुई, जहाँ सिर्फ़ परिवार और करीबी लोग ही मौजूद थे। सानिया के पिता रवि घई भी सचिन तेंदुलकर के पुराने दोस्त हैं।

बड़े बिजनेस परिवार से हैं सानिया

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई का आयोजन निजी माहौल में हुआ, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और कुछ खास दोस्त शामिल थे। सानिया मुंबई के प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ‘ब्रुकलिन क्रीमरी’ का मालिक है।

मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं अर्जुन तेंदुलकर

बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। अब तक खेले गए पांच मैचों में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए हैं और एक पारी में 9 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 सीजन में अर्जुन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

गेंद और बल्ले दोनों से असरदार रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर नई गेंद से धारदार गेंदबाजी करने के साथ-साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। अपने करियर में वह अब तक 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट ए और 24 टी20 मैच खेल चुके हैं। लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर अर्जुन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 532 रन बनाए और 37 विकेट लिए हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 102 रन और 25 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 प्रारूप में उन्होंने 119 रन बनाए हैं और 27 विकेट चटकाए हैं।