Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

तीन मेडल के साथ चमकी भारतीय तीरंदाजी टीम, मेन्स ने जीता गोल्ड, विमेंस को सिल्वर

तीन मेडल के साथ चमकी भारतीय तीरंदाजी टीम, मेन्स ने जीता गोल्ड, विमेंस को सिल्वर

तीन मेडल के साथ चमकी भारतीय तीरंदाजी टीम मेन्स ने जीता गोल्ड विमेंस को सिल्वर

Archery World Cup Stage 2: शंघाई में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में तीन पदक अपने नाम किए। कंपाउंड इवेंट में भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया। वहीं महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत को कांस्य पदक मिला, जिससे कुल तीन मेडल के साथ भारत का अभियान सफल रहा।

मैक्सिको को हराकर मेन्स टीम ने दिलाया गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए मैक्सिको को 232-228 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत में अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और ऋषभ यादव की तिकड़ी ने अहम भूमिका निभाई। मुकाबले की शुरुआत से ही भारत ने बढ़त बना ली थी। पहले राउंड में टीम ने 59 अंक जुटाए जबकि मैक्सिको सिर्फ 57 अंक ही बना सका। भारत ने पूरे मैच में बढ़त बरकरार रखते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया।

आखिरी राउंड में दिखाया दम

फाइनल मुकाबले में दूसरा राउंड भारत के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा, जहाँ मैक्सिको ने 58 अंक बनाकर मुकाबले में वापसी की, जबकि भारत केवल 56 अंक ही बना सका। इससे स्कोर 115-115 से बराबर हो गया। तीसरे राउंड में भारतीय तिकड़ी ने फिर लय पकड़ी और 58 अंक जुटाए, जबकि मैक्सिको 57 अंकों पर सिमट गया, जिससे भारत को 173-172 की बढ़त मिली। निर्णायक चौथे राउंड में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 59 अंक बटोरे, वहीं मैक्सिको सिर्फ 56 अंक ही बना सका। इस तरह भारत ने कुल स्कोर 232-228 के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

विमेंस टीम को कड़ी टक्कर के बाद मिला सिल्वर मेडल

भारतीय महिला कंपाउंड टीम को फाइनल मुकाबले में मैक्सिको की मजबूत टीम के खिलाफ 231-234 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, मधुरा धामनगांवकर और चिकिथा तानिपार्थी ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैक्सिकन टीम के सटीक निशानों के आगे वे मामूली अंतर से पिछड़ गईं। मुकाबला पूरी तरह से कांटे का रहा, लेकिन आखिरी राउंड में मैक्सिको ने बढ़त बनाते हुए जीत अपने नाम कर ली।