Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

धीरज का शानदार प्रदर्शन, तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने जीते दो पदक...

धीरज का शानदार प्रदर्शन, तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने जीते दो पदक...

धीरज का शानदार प्रदर्शन तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने जीते दो पदक

Dheeraj won individual bronze in Archery World Cup: भारत ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदकों के साथ अपना अभियान खत्म किया। इसमें सबसे खास रहा पुरुष रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा का कांस्य पदक, जिन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए स्पेन के एंड्रेस टेमिनो मेडिएल को 6-4 से हराया। वहीं पुरुष रिकर्व टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 23 वर्षीय सेना के तीरंदाज धीरज ने 2-4 से पिछड़ने के बावजूद संयम और धैर्य के साथ मुकाबले में वापसी की और कांस्य अपने नाम किया।

टीम इवेंट में मिला रजत पदक

धीरज बोम्मदेवरा को सेमीफाइनल मुकाबले में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जहां वे दुनिया के चौथे नंबर के तीरंदाज और पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता, जर्मनी के फ्लोरियन उनरुह से 1-7 से हार गए। हालांकि, इससे पहले धीरज ने तरूणदीप राय और अतनु दास के साथ मिलकर भारतीय पुरुष रिकर्व टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस तिकड़ी ने फाइनल में चीन से 1-5 से हारने के बाद टीम स्पर्धा में रजत पदक भारत की झोली में डाला।

चार पदकों के साथ भारत का शानदार अभियान

भारत ने तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में कुल चार पदकों के साथ अपना अभियान सफलतापूर्वक समाप्त किया। इससे पहले कंपाउंड मिश्रित टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं कंपाउंड पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में इजाफा किया। हालांकि कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में अनुभवी तीरंदाज अभिषेक वर्मा पदक से चूक गए और उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

Related to this topic: