Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

फाइनल में होगी अल्कारेज-सिनर की क्लासिक भिड़ंत, सिनसिनाटी ओपन में मिलेगा नया चैंपियन

फाइनल में होगी अल्कारेज-सिनर की क्लासिक भिड़ंत, सिनसिनाटी ओपन में मिलेगा नया चैंपियन

फाइनल में होगी अल्कारेज-सिनर की क्लासिक भिड़ंत सिनसिनाटी ओपन में मिलेगा नया चैंपियन

Carlos Alcaraz to clash with world no. 1 Jannik Sinner: सिनसिनाटी ओपन का फाइनल इस बार टेनिस जगत की दो बड़ी ताकतों के नाम रहेगा। स्पेन के कार्लोस अल्कारेज और विश्व नंबर-1 यानिक सिनर अपने-अपने सेमीफाइनल जीतकर खिताबी जंग में पहुंच गए हैं। सिनर ने फ्रांस के टेरेंस एटमाने को सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से हराकर हार्ड कोर्ट पर लगातार 26वीं जीत दर्ज की, जबकि अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। अब दोनों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

चौथी बार फाइनल में भिड़ेंगे सिनर और अल्कारेज

एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-3 से हराकर कार्लोस अल्कारेज ने टूर स्तर पर लगातार सातवें फाइनल में जगह बनाई। सोमवार को होने वाला सिनसिनाटी ओपन का खिताबी मुकाबला खास होगा क्योंकि यह लगातार चौथा मौका है जब अल्कारेज और जैनिक सिनर किसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। हाल ही में विंबलडन फाइनल में सिनर ने अल्कारेज को मात दी थी। ऐसे में इस बार दोनों के बीच टक्कर और भी रोमांचक मानी जा रही है।

सेमीफाइनल में रायबाकिना बनाम स्वियातेक

विमेंस सिंगल्स कैटेगरी में एलेना रायबाकिना ने दमदार खेल दिखाते हुए आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब रायबाकिना की भिड़ंत विश्व नंबर-1 इगा स्वियातेक से होगी।