Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

रणजी ट्रॉफी में पिच फिक्सिंग के बाद अब कन्कशन सब्स्टिट्यूशन पर हंगामा, जानिए पूरा मामला

रणजी ट्रॉफी में पिच फिक्सिंग के बाद अब कन्कशन सब्स्टिट्यूशन पर हंगामा, जानिए पूरा मामला

रणजी ट्रॉफी में पिच फिक्सिंग के बाद अब कन्कशन सब्स्टिट्यूशन पर हंगामा जानिए पूरा मामला

Ranji Trophy Semi-Final: रणजी ट्रॉफी में हाल ही में पिच फिक्सिंग को लेकर विवाद छाया हुआ था। वहीं अब सेमीफाइनल में कन्कशन सब्स्टिट्यूशन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अहमदाबाद में खेले जा रहे गुजरात और केरल के सेमीफाइनल मुकाबले में गुजरात के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई चोटिल हो गए जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह मीडियम पेसर हेमांग पटेल को शामिल किया गया जिससे 'लाइक-फॉर-लाइक' सब्स्टिट्यूशन नियम पर बहस तेज हो गई।

गुजरात के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने केरल के ओपनर रोहन कुन्नुम्मल को आउट किया था लेकिन फील्डिंग के दौरान एक शॉट रोकने की कोशिश में गेंद उनके हाथ से टकराकर चेहरे पर लग गई। इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल जांच के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया और वह दोबारा खेल में लौट नहीं सके। उनकी जगह टीम ने मीडियम पेसर हेमांग पटेल को शामिल किया जिन्होंने नंबर 5 पर बल्लेबाजी की। 

जैसे ही पटेल क्रीज पर पहुंचे, केरल के स्पिनर जलज सक्सेना को अंपायरों से इस निर्णय को लेकर चर्चा करते देखा गया, क्योंकि 'लाइक-फॉर-लाइक' नियम के तहत एक स्पिनर की जगह तेज गेंदबाज को शामिल किया जाना सवालों के घेरे में आ गया।

विकल्प की कमी के चलते गुजरात को लेना पड़ा मजबूरन फैसला

गुजरात के पास कोई और विकल्प न होने के कारण यह निर्णय बरकरार रहा। हेमांग पटेल ने 41 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को पहली पारी की बढ़त की दौड़ में बनाए रखने में अहम योगदान दिया। इससे पहले केरल ने अपनी पहली पारी में 457 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरूद्दीन की नाबाद 177 रनों की बेहतरीन पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया। जवाब में गुजरात ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अनुभवी ओपनर प्रियंक पांचाल ने 148 रन की लाजवाब पारी खेली और युवा बल्लेबाज आर्या देसाई के साथ मिलकर 131 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच हुई टी20 सीरीज में भी कन्कशन रिप्लेसमेंट नियम को लेकर बहस छिड़ी थी। उस मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल किया गया था। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने नाराजगी जाहिर की थी।

पिच फिक्सिंग विवाद ने भी किया रणजी ट्रॉफी को गर्म

रणजी ट्रॉफी में इससे पहले भी विवाद देखने को मिला था जब जम्मू-कश्मीर और बड़ौदा के बीच खेले गए मैच में पिच फिक्सिंग का मामला सामने आया। तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कोच ने बड़ौदा पर पिच से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया जिससे खेल देरी से शुरू हुआ। हालांकि बड़ौदा ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

Related to this topic: