अभिषेक शर्मा ने IPL में शानदार शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी की। बैटिंग के साथ फील्डिंग में भी मैच पलटा, क्लासन ने 100 सिक्स पूरे किए।
हैदराबाद: कभी-कभी एक खिलाड़ी पूरा मैच अपने दम पर लिख देता है, और मंगलवार की रात कुछ वैसी ही रही। Abhishek Sharma ने बल्ले से तूफान मचाया, फिर फील्डिंग में भी कमाल किया… और देखते ही देखते मैच सनराइजर्स हैदराबाद की मुट्ठी में आ गया। Sunrisers Hyderabad ने Delhi Capitals को 47 रन से हराया, लेकिन असली चर्चा सिर्फ एक नाम की रही अभिषेक।
कोहली की बराबरी, वो भी आधी पारियों में
अभिषेक शर्मा ने अपना 9वां टी-20 शतक पूरा किया और इस मामले में Virat Kohli की बराबरी कर ली। फर्क बस इतना है कि जहां कोहली को यहां तक पहुंचने में 403 पारियां लगीं, अभिषेक ने सिर्फ 184 पारियों में यह मुकाम छू लिया। यह आंकड़ा खुद ही बहुत कुछ कहता है, और शायद आने वाले समय का संकेत भी।
छक्कों की बारिश, रिकॉर्ड्स की लाइन
अभिषेक ने इस पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए टी-20 में यह उनका पांचवां मौका रहा।
- इस मामले में अब वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए
- टॉप पर अब भी Chris Gayle हैं (18 बार)
- IPL में दूसरी बार 10+ सिक्स
साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
135* की पारी, राहुल भी पीछे छूटे
अभिषेक ने 135 रन की नाबाद पारी खेली और KL Rahul के 132* के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। यह उनके करियर का दूसरा 130+ स्कोर था, और इस मामले में वे अब टॉप पर पहुंच गए हैं। कभी-कभी लगता है, ये सिर्फ शुरुआत है…
क्लासन का ‘सिक्स सेंचुरी’
दूसरी ओर Heinrich Klaasen ने भी एक खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने IPL में अपने 100 छक्के पूरे किए सिर्फ 52 पारियों में, तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने उनसे आगे सिर्फ Andre Russell और गेल हैं।
मैच के वो 5 पल, जहां कहानी बदली
1. अक्षर का 100वां मैच
Axar Patel दिल्ली के लिए अपना 100वां टी-20 खेल रहे थे, लेकिन यह दिन उनके लिए यादगार नहीं बन सका,
2. जब अभिषेक बच गए
हाफ सेंचुरी पूरी करते वक्त अभिषेक रनआउट होते-होते बचे। अगर राहुल गेंद पकड़ लेते, कहानी शायद अलग होती।
3. 86 पर मिला जीवनदान
Nitish Rana ने उनका कैच छोड़ा… और यहीं से मैच फिसल गया।क्रिकेट में कहते हैं कैच छूटा, मैच छूटा। यहां बिल्कुल वैसा ही हुआ।
4. शतक और तुरंत झटका
अभिषेक ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया, लेकिन उसी ओवर में Ishan Kishan रनआउट हो गए। खुशी और झटका, दोनों एक ही ओवर में।
5. कैच जिन्होंने मैच खत्म किया
फिर आया असली टर्निंग पॉइंट पहले राहुल का कैच, फिर राणा का शानदार लो कैच अभिषेक ने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि मैच वहीं खत्म कर दिया।