Breaking News
  • पुणे में एयरफोर्स के विमान की हार्ड लैंडिंग: करीब 11 घंटे बंद रहा रनवे, 91 फ्लाइट्स कैंसिल
  • प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, बड़े एलान की संभावना
  • ‘डील करो वरना फिर बमबारी’, ईरान पर ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम
  • IPL 2026: हैदराबाद में SRH बनाम CSK मुकाबला, दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में
  • अमेरिका दौरे पर वायुसेना प्रमुख, F-15EX फाइटर जेट में भरी उड़ान
  • महिला आरक्षण विधेयक गिरने पर सियासत तेज, संसद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

होम > विशेष

MP Love Jihad Cases: Low Conviction Rate Raises Co

लव जिहाद के खिलाफ प्रदेश में सरकार चुस्त , पुलिस सुस्त सजा एक प्रतिशत से भी कम

भोपाल , इंदौर सहित छोटे शहरों में फैला जिहादी गिरोह , इनकी प्राथमिकता पर नाबालिग शिकार।


लव जिहाद के खिलाफ प्रदेश में सरकार चुस्त  पुलिस सुस्त सजा एक प्रतिशत से भी कम   

प्रमोद दुबे

भोपाल: मध्य प्रदेश में सुनियोजित लव जिहाद के मामले वर्ष 2020 के बाद जिस तेजी के साथ सामने आए हैं, उनसे यह स्पष्ट हो चुका है कि यह मामले महानगर अर्थात इंदौर एवं भोपाल सहित छोटे एवं बड़े ज़िलों तक अब पहुंच चुके हैं। अर्थात मामले इससे भी पूर्व से संयोजित तरीके से चले आ रहे होंगे, परंतु अब तेजी से कार्रवाई के जद में आ रहे हैं। पिछले चार वर्ष में 300 से अधिक मामले मध्य प्रदेश के बड़े एवं छोटे जिले में मिलाकर सामने आए हैं परंतु सबसे अधिक आश्चर्य की बात यह है कि इतने गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में सजा का प्रतिशत मात्र एक प्रतिशत के लगभग ही सामने आया है । वही 50 से अधिक आरोपी 4 वर्ष के अंदर बरी हो चुके हैं।

वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2026 तव जिहादी षड्यंत्रकारीयो का यह षड्यंत्र महानगरों से प्रारंभ हुआ और वर्ष 2025 एवं 26 की स्थितियां देखें तो यह आंकड़ा भोपाल में 100 के ऊपर जा पहुंचा। वहीं दूसरी ओर छोटे शहरों में यह मामला 200 से कहीं अधिक की संख्या में सामने आया है। इंदौर एवं भोपाल में इनकी संख्या 181 सहित खंडवा, उज्जैन छतरपुर एवं अशोकनगर सहित अन्य जिलों में 50 से कहीं अधिक है। इसमें सबसे अधिक चिंता वाला विषय लब्जिहादी आतंक का नाबालिक बच्चियों से यौन शोषण एवं धर्मांतरण का है। पिछले 1 महीने में भोपाल इंदौर एवं अशोकनगर जिले में इस तरह के 7 मामले सामने आए हैं। इसी क्रम में अगर महिला अत्याचार के विषय में बात की जाए तो कुल संख्या 3000 को पार कर चुकी है। जिसमें लव जिहाद के मामले लगभग 10% है।

 लवजिहाद - वीडियो ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण-एक ही पैटर्न 

महानगर से लेकर जिला स्तर पर एवं तहसील स्तर से लेकर कॉरपोरेट हाउस तक, केवल एक ही पैटर्न लगता सामने आया है जिसमें नाबालिग  लड़की को मुस्लिम लड़के के द्वारा प्रेम के जाल में फंसाना एवं वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेलिंग एवं धर्मांतरण के लिए प्रेशर बनाना। इसी पैटर्न की स्थितियां प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 1 साल के अंदर सामने आई है। बता दें कि भोपाल में पिछले साल शहर के एक कालेज में पढ़ने वाली 15 हिंदू लड़कियों को मुस्लिम युवाओं के गिरोह ने प्यार के जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए फिर उनको ब्लैकमेल कर मतांतरण का दबाव बनाया। इनमें से छह लड़कियों ने एफआइआर कराई थी। इसके आधार पर गिरोह के आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। इसी तरह भोपाल में करीब दो माह पहले ही ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो मुस्लिम बहनों को पकड़ा गया, जो ¨हदू युवतियों को नौकरी के बहाने फंसाकर मुस्लिम युवाओं के हवाले कर देती थीं। उन पर मतांतरण का दबाव बनाया जाता था। इस गिरोह के तार अहमदाबाद से जुड़े थे।

 कार्यशैली एवं तरीका एक समान और विदेशी फंडिंग की आशंका: पुलिस उपमहानिरीक्षक 

संपूर्ण मामले पर चर्चा करते हुए सहायक पुलिस महानिरीक्षक देहात जॉन भोपाल राजेश चंदेल के अनुसार लव जिहाद से जुड़े हुए मामले में जो भी पैटर्न सामने आया है वही लगातार सामने है। इस बात में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि मूल उद्देश्य धर्मांतरण का ही है। निश्चित रूप से इस मामले में राष्ट्रीय स्तर के कई शहरों में विदेशी फंडिंग का मामला भी सामने आया है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में । राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि इस एंगल से भी इन्वेस्टिगेशन के अंतर्गत कार्रवाई करना होगी।


लेखक- प्रमोद दुबे

Related to this topic: