Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > धर्म

Vivah Muhurat 2026 April Shubh Dates List

15 अप्रैल से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त, खरमास समाप्त; जानिए पूरे साल के शुभ तारीखें

खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। जानिए अप्रैल से दिसंबर तक शादी के शुभ मुहूर्त, ज्येष्ठ मास और चातुर्मास की तिथियां।


15 अप्रैल से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त खरमास समाप्त जानिए पूरे साल के शुभ तारीखें

भोपाल: खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल 2026 से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ खरमास का समापन होगा। इसके बाद विवाह जैसे कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। भोपाल निवासी पं. हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ मास का अधिक मास 17 मई से 15 जून तक रहेगा, जिसमें मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।

चातुर्मास में फिर लग जाएगी रोक

25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इस अवधि में विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। इसके बाद 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद फिर से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।

अप्रैल से दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त

अप्रैल से दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त देखे को महीने के अनुसार निम्न तारीखों में मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

अप्रैल

15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29

मई

1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14

जून

21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29

जुलाई

1, 6, 7, 11, 12

नवंबर

21, 24, 25, 26

दिसंबर

2, 3, 4, 5, 6

खरमास समाप्त, शादियों का सीजन शुरू

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार खरमास समाप्त होने के साथ ही विवाह और मांगलिक कार्यों का शुभ समय शुरू हो जाता है। इस अवधि में बड़ी संख्या में शादियों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। वहीं अधिक मास और चातुर्मास के दौरान शुभ कार्यों पर रोक रहती है, जिससे शादी-विवाह का कार्यक्रम सीमित समय में ही आयोजित किए जाते हैं।

Related to this topic: