Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > धर्म

Venus Transit 2026 Sukra ke gochar ke labh

कन्या राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र 1 अगस्त को, इन 5 राशियों को मिल सकते हैं आर्थिक लाभ

शुक्र का कन्या राशि में गोचर कई राशियों के लिए खास माना जा रहा है। जानिए किन 5 राशियों को धन, करियर और कारोबार में लाभ मिलने के योग बताए जा रहे हैं।


कन्या राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र 1 अगस्त को इन 5 राशियों को मिल सकते हैं आर्थिक लाभ

Sukra gochar benefit |

ज्योतिष शास्त्र में 1 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। इसके चलते अगस्त महीने की शुरूआत में ही ब्रह्मांड में बड़ा ज्योतिषीय बदलाव होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ा ग्रह माना जाता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह का यह गोचर सभी 12 राशियों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित कर सकता है। मान्यताओं के अनुसार,कुछ राशियों के लिए इस दौरान आर्थिक स्थिति, करियर और रिश्तों से जुड़े सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। इनमें  वृषभ,मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि को विशेष रूप से अनुकूल माना जा रहा है।

इन राशियों पर दिखेगा शुक्र का गोचर

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि शुक्र ग्रह इस राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं की मानें तो गोचर के बाद इसके जातकों को रुके हुए धन मिलने के संकेत हैं। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने या कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलने की संभावना भी है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी नए अवसर बनने के संकेत बताए जा रहे हैं।

मिथुन राशि के जातकों के लिए क्या है अवसर

मिथुन राशि के लिए शुक्र ग्रह का यह परिवर्तन आर्थिक पक्ष से जुड़ा प्रभाव डाल सकता है। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान आय के नए साधन बनने और  परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग बताए गए हैं. संपत्ति, वाहन या नवेश से जुड़े फैसलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना मानी जा रही है। कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत भी बताए गए हैं।

सिंह और तुला के लिए लाभ

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश नए व्यापार और करियर से जुजड़े मामलों में नई संभावनाओं का संकेत दे सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार नए संपर्क बनने और लंबित कामों में गति आने के योग बताए जा रहे हैं। वहीं, तुला राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास और व्यक्तिगत विकास से जुड़ा माना जा रहा है। शुक्र को तुला राशि का भी स्वामी ग्रह माना जाता है। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार, करियर में नए अवसर और योजनाओं में सफलता के संकेत मिल सकते हैं।

मकर राशि को लाभ

मकर राशि वालों के लिए शुक्र गोचर को ज्योतिषीय दृष्टि से अनुकूल माना जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, जातकों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां, व्यापार विस्तार और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत बन सकते हैं। काम से जुड़ी  यात्राओं के भी लाभदायक माना जा रहा है।

नोट- यह जानकारी वैदिक ज्योतिष की पारंपरिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल पाठकों को धार्मिक और ज्योतिषीय जानकारी देना है। वास्तविक जीवन के निर्णय केवल इसी आधार पर नहीं लेना चाहिए।

Related to this topic: