शुक्र 22 जून से अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लोगों को आर्थिक, पारिवारिक और करियर से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुक्र ग्रह 22 जून 2026 से अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं वह 3 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक यह बदलाव कई राशियों के लिए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं, कुछ लोगों के लिए चुनौतियां भी बढ़ा सकता है। शुक्र को धन, सुख-सुविधा, वैवाहिक जीवन और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है, इसलिए उनका नक्षत्र परिवर्तन विशेष महत्व रखता है।
अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं और बुध-शुक्र के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। इसके बावजूद हर राशि पर इसका प्रभाव समान नहीं रहेगा। खासकर चार राशियों को इस दौरान आर्थिक फैसलों, रिश्तों और पेशेवर जीवन में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है।
शुक्र के गोचर से इन राशियों के लिए बनेगा अवसर
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। करियर में नई जिम्मेदारियां या अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और संपत्ति, वाहन या घर से जुड़े फैसले भी अनुकूल रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी सहयोग और सामंजस्य बढ़ने की संभावना है।
तुला राशि वालों के लिए भी शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन राहत भरा माना जा रहा है। नौकरी और कारोबार दोनों क्षेत्रों में स्थिति बेहतर हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल बताया गया है। आमदनी में बढ़ोतरी और खर्चों पर नियंत्रण का असर सीधे आर्थिक संतुलन पर दिखाई दे सकता है। परिवार में भी सकारात्मक माहौल बनने के संकेत हैं।
मेष राशि को खर्च और विवाद दोनों से बचना होगा
मेष राशि के लोगों के लिए यह अवधि थोड़ी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय संयम बनाए रखना अधिक लाभदायक रहेगा। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है।
मिथुन राशि के लिए निवेश में सावधानी जरूरी
मिथुन राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ सकती है। इस दौरान निवेश से जुड़े फैसले अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकते। रुका हुआ पैसा चिंता का कारण बन सकता है। साथ ही अनावश्यक खर्च बजट को प्रभावित कर सकते हैं। आर्थिक योजनाओं की समीक्षा करना इस समय फायदेमंद साबित हो सकता है।
सिंह राशि के सामने स्वास्थ्य और भरोसे की चुनौती
सिंह राशि वालों को इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी मामलों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी गई है। पेशेवर जीवन में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भी परेशानी बढ़ा सकते हैं। खासकर धन के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतना जरूरी माना गया है।
कन्या राशि के लिए मानसिक दबाव बढ़ा सकता है समय
कन्या राशि के लोगों को पारिवारिक और मानसिक स्तर पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव और अनिश्चितता की भावना बढ़ सकती है। नए काम की शुरुआत या बड़े आर्थिक फैसले लेने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं माना गया है। सोच-समझकर कदम उठाना और जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।
शुक्र कृपा के लिए बताए गए उपाय
शुक्रवार के दिन दूध, दही, चीनी और मिठाई जैसी सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है।
मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा कर खीर का भोग लगाने की सलाह दी गई है।
शुक्रवार का व्रत भी शुक्र ग्रह को मजबूत करने वाले उपायों में शामिल माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।